Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

हिमालय स्कूल में स्टूडेंट्स वार…सीनियर छात्रों ने की जूनियर से मारपीट, होस्टल के छात्रों पर पिटाई का आरोप, परिजनों ने की एसपी को शिकायत

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। हिमालय स्कूल में विद्यार्थियों में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि होस्टल के छात्रों ने स्कूल के ही अन्य छात्रों को घेरकर मारा। पीड़ित छात्रों के अभिभावकों ने मंगलवार एसपी अमित कुमार को शिकायत की। पूर्व में भी मारपीट की घटना हो चुकी है। लेकिन उद्दंड बच्चों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने के आरोप भी लगे है।
ताजा मामला घटना 8 सितंबर 2025 की बताई गई है। इसमें पीड़ित तीन छात्रों के पिता कुंदन सोनेर, अखिलेश जायसवाल व संजय जायसवाल ने अपनी-अपनी पृथक शिकायत एसपी को दर्ज कराई है।
अभिभावक कुंदन सोनेर ने कहा कि स्कूल में सोमवार को शिक्षक दिवस का आयोजन चल रहा था। इसमें 11वीं कक्षा का मेरा पुत्र कार्यक्रम को होस्ट कर रहा था। दरी पर बैठने की जगह नहीं बची। तब होस्टल के छात्रों को नीचे जमीन पर बैठने को कहा गया। लेकिन उन्होंने आक्रोशवश बैठने से इंकार कर दिया। लंच के बाद बेटा व उसके दो दोस्त बाथरूम में हाथ धोने गए। तब 12वीं के करीब 9 से 10 छात्र पीछे से वहां आ धमके। उन्होंने बाथरूम का दरवाजा लगाकर बेटे सहित तीन दोस्तों को घेरकर मारा।
पीड़ित बच्चों के पालकों का कहना है कि एक साल पहले भी गेम खेलते वक्त बॉल को लेकर 12वीं के ही 10-12 विद्यार्थी क्लास में घुस आए। अंदर से दरवाजा बंद किया और जमकर मारपीट की थी। स्कूल के एक शिक्षक ने बीच-बचाव किया था। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इनका यह कहना
8 सितंबर 2025 को बच्चों द्वारा किसी बात को लेकर मारपीट की सूचना मिली थी। मारपीट में शामिल बच्चों को 5 मिनट में ही रेस्टीगेट कर दिया गया है।
सुनील कुमार डारा संचालक, हिमालय इंटरनेट स्कूल रतलाम।

Leave A Reply

Your email address will not be published.