न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शिक्षिका विनीता ओझा को शिक्षा के क्षेत्र में उम्दा कार्य के चलते 5 सितंबर 2025 को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया।
भोपाल में इन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया गया।

बता दें कि मध्य प्रदेश में शिक्षक दिवस के अवसर पर 14 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक श्रेणी के शिक्षक शामिल हैं।
जब रतलाम से शिक्षिका श्रीमती ओझा के नाम का अनाउंसमेंट हुआ। तब राज्यपाल पटेल के हाथों श्रीमती ओझा को अवॉर्ड दिया गया तो हॉल तालियों से गूंज उठा। इन्हें नगदी, शील्ड के अलावा प्रशस्ति पत्र दिया गया।
