Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

राष्ट्रीय अधिवेशन की अहम घोषणा—–अभिलाष नागर बने एनएफआईआर की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन रेलवे मेन्स का राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली में हुआ। जिसमें
वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन रेलवेमैन की केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित किए गए है। 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 2 से 4 सितंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित करनैल सिंह स्टेडियम में हुआ। इसमें भारतीय रेलवे से लगभग 20000 रेल कर्मचारी पहुंचे। सभी ने एक स्वर में ओल्ड पेंशन स्कीम एवं आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर विशाल रैली का आयोजन किया गया।


मीडिया प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया मज़दूर संघ के महामंत्री आरजी काबर को संयुक्त महामंत्री निर्वाचित किया गया। एनएफआईआर के अधिवेशन में रतलाम से सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेने बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। जहां नागर को राष्ट्रीय स्तर पर रेल कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला हैं। इसी वर्ष मज़दूर संघ की एजीएम में नागर को सहायक महामंत्री नियुक्त किया गया था। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, उपाध्यक्ष अतुल राठौर, जेसी बैंक डायरेक्टर वाज़िद खान, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी एवं बलराम बड़गोत्या, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे एवं योगेश पाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्लूसी गौरव संत महेंद्र राठौर, शेख़ जमील,शाखा सचिव दीपक गुप्ता,वापी चौधरी, नरेन्द्र सहगल,अरविंद शर्मा,इमरान खान,दिनेश छपरी,सुनील डागर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि अभिलाष नागर के रूप में मंडल को मिले प्रतिनिधित्व का कर्मचारियों को भरपूर लाभ मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.