न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने जन समस्या को लेकर सीहोर में कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। इसमें संगठन स्तर पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में कर्मचारियों ने मजदूर संघ एवं एम्प्लाइज यूनियन को छोड़कर कर्मचारी परिषद का झंडा थाम लिया।
मंडल मंत्री प्रशांत पांडे के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनकर स्वागत किया एवं उन्हें परिषद की जिम्मेदारी सौंपी।
जोनल कन्वेनर राजेश दीक्षित ने बताया कि परिषद सदैव कार्यकर्ताओं के हित के लिए हर स्तर पर समस्याओं का समाधान करवाता है। चाहे वह समस्या रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड, जोनल या फिर मंडल स्तर से जुड़ी हो। पदाधिकारियों ने मान्यता प्राप्त चुनाव में रतलाम मंडल में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। सभी पदाधिकारी को मिष्ठान खिलाकर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में विशाल वर्मा, शत्रुघ्न, सीताराम मालवीय ने हर्ष व्यक्त किया।