Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

विद्यार्थियों को मूल मंत्र….कोई भी कार्य एकाग्र होकर, मन लगाकर करेंगे तो सफलता निश्चित ही मिलेगी

श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में छात्र परिषद के पद व शपथ ग्रहण समारोह में डीएसपी (महिला सुरक्षा) अजय सारवान ने कहा।


न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। पढ़ाई हो या खेल, अनुशासन का पालन करना बेहद जरुरी है। किसी कार्य हो एकाग्रता से मन लगाकर किया जाए तो सफलता निश्चित ही मिलेगी।

यह बात शनिवार शास्‍त्री नगर स्‍थ‍ित श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित छात्र परिषद के पद व शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि डीएसपी (महिला सुरक्षा) अजय सारवान ने कही। कार्यक्रम में अन्‍य अतिथि भारतीय स्त्री संगठन जिला अध्यक्ष सविता तिवारी ने भी बच्‍चों का उत्‍साहवर्द्धन किया। स्‍कूल समिति प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह भामरा ने कार्यक्रम की जानकारी दी कि अतिथि सारवान, श्रीमती तिवारी, श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, प्राचार्य मेघा वैष्णव ने मां सरस्वती व गुरु तेग बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया।

अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष गुरनाम सिंह, उपाध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, सहसचिव हरजीत सलूजा, खेल सलाहकार व प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह भामरा, सदस्य धर्मेंद्र गुरुदत्ता, प्राचार्य मेघा वैष्णव, प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी व इंचार्ज मनीषा ठक्कर आदि ने किया। विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की आराधना व शबद प्रस्तुत किए। इस अवसर पर छात्र परिषद प्रमुख सचिन शुक्ला, हर्षिता गहलोत उप प्रमुख युग तिवारी, यशवी चौधरी, खेल प्रमुख देवेश गहलोत, हाउस कप्तान ओजस्विता सोलंकी, सेबी मठारु, प्रतिभा चौहान, याशिका बारवाल, उप कप्तान रितिक्षा चौहान, हर्षिता अरनवाल, पलक मेहता, सृष्टि पंवार व अनुशासन प्रमुख, सास्कृतिक प्रमुख, छात्र परिषद खेल प्रमुख को अतिथियों ने पद की शपथ दिलवाई। छात्र परिषद के पदाधिकारी को बैज लगाए व झंडा प्रदान किया। इस अवसर पर अजय सारवान ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई हो या खेल हो अनुशासन का पालन करना चाहिए। कोई भी कार्य हो पूरा एकाग्र होकर मन लगाकर करने से सफलता निश्चित मिलेगी। श्रीमती तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय प्रबंधन का युग है। जो भी व्यक्ति या छात्र अपने जीवन में कोई भी कार्य श्रेष्ठ प्रबंधन के माध्यम से करता है तो वह अवश्य सफल होता है। खेल या राजनीति हो, समाज सेवा, व्यापार या शिक्षा हो, सभी में बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता होती है।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग व प्राचार्य मेघा वैष्णव ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। सविता तिवारी ने स्कूल प्रबंधन को भारत माता का चित्र भेंट किया। अतिथियों को समिति की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन वत्सला कथूरिया व जस्सू चांदवानी ने किया। आभार प्रदर्शन शरण कौर ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.