Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

जिंदादिली से जीने की सीख दे गए…. हमेशा हंसने, हंसाने वाले शख्‍स भूपेश मेहता सभी को रोता छोड़ गए

-मिलनसारिता के लिए मशहूर रहे रिटायर्ड रेलवेे कर्मचारी भूपेश लंबे समय से कैंसर से जुझ रहे थे।

न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। जिंदादिली जीवन को सार्थक करती है…। खुशमिजाजी दूसरों को प्रभावित कर प्रेरणा भी देती है। इस ध्येय वाक्य को अमल कर हमेशा लोगों को सीख देने वाले रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी भूपेश (दिलीप) मेहता अब दुनिया में नहीं रहे। हर समय हंसने-हंसाने वाले मेहता 27 जुलाई शनिवार को सभी को रोता छोड़ चले है। हालांकि पांच साल पहले कैंसर जैसी घातक बीमारी को एकबारगी मात देकर ये सामान्‍य जीवन की पटरी पर लौट भी आए थे। लेकिन इस बीमारी ने आखिरकार उन्‍हें बाद में पूरी तरह से जकड़ ही लिया।
बता दें बेहतर डांसर रहे मेहता बीमारी से जीतकर जब सामान्‍य जीवन में लौटे थे तो कई बार पारिवारिक इवेंट में उन्‍होंने अपनी डांस कला का प्रदर्शन कर आगंतुकों को खासा प्रभावित किया। नामी सिने अभिनेता शम्‍मी कपूर के प्रशंसक रहे मेहता अपने चहेते कलाकार की शैली में ही हूबहू डांस करते थे। इनके निधन की सूचना ने सभी को हतप्रभ कर दिया।
स्व. भूपेश मेहता नगर निगम में कार्यरत मुकेश मेहता के बड़े भाई थे। इनका पुत्र रिसांत मेहता सहित परिजन अंत तक सेवा में जुटे रहे। अंतिम यात्रा 36/10 महावीर नगर से निकाली गई। भक्तन की बावड़ी श्‍मशान घाट पर अंतिम संस्‍कार किया गया। वहां पुत्र ने मुखाग्नि दी। जुलियस चाको, पवन भटनागर, अनिल भटनागर, जोस चाको, जगदीश श्रीवास्‍तव, रिटायर्ड बैंककर्मी राजेश तिवारी, कमलेश पारिख सहित बड़ी संख्‍या में उपस्‍थ‍ित लोगों ने शोक संवेदना व्‍यक्‍त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds