Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर... बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती... रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ... अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार...

आप भी पी रहे नकली दूध..? डेयरी प्लांट पर छापामार कार्रवाई, थैलों में मिले पाउडर और कास्टिक सोडा के खाली पैकेट

-शिकायत के बाद कलेक्टर डेलनपुर पहुंचे, लिए सैंपल।
-मौके पर तीन टैंकरों में मिला 15 हजार लीटर दूध।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जिला मुख्यालय के डेलनपुर में नकली दूध के प्लांट की आशंका से जुड़ी खबर ने लोगों में हड़कंप मचा दिया। इसकी शिकायत के चलते जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक कार्रवाई की।
दरअसल नकली दूध के प्लांट की शिकायत के चलते एसडीएम अनिल भाना ने रविवार को डेलनपुर स्थित एक दूध डेयरी प्लांट पर छापा मारा। सूचना पर कलेक्टर राजेश बाथम खुद भी प्लांट पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। प्लांट से दूध के सैंपल जांच लिए जब्त किए गए हैं। इसके अलावा यहां थैलों में पाउडर और कास्टिक सोडा के खाली पैकेट भी मिले।
कलेक्टर राजेश बाथम को शिकायत मिली थी कि डेलनपुर में बालाजी टाउनशिप के पीछे दूध डेयरी प्लांट में कृत्रिम दूध तैयार किया जाता है। यहां दूध में मिलावट भी की जा रही हैं। कलेक्टर ने अधीनस्थ अमले को तत्काल जांच के निर्देश दिए। इस पर एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी अभिनव वारंगे, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने डेलनपुर स्थित दूध डेयरी प्लांट पर छापा मारा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर बाथम खुद भी प्लांट पहुंच गए और उन्होंने पूरे प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने मशीनों के अलावा और दुग्ध की पाश्चुरीकरण की प्रक्रिया भी देखी।

 

मौके पर मिला तीन टैंकरों में 15 हजार लीटर दूध

छापे के दौरान प्लांट में 3 टैंकर खड़े दिखाई दिए। इनमें बड़ी मात्रा में दूध मिला। ट्रक क्रमांक GJ-03-BV 4408, RJ-06-GC-5216 और RJ-09-GC-4963 खड़े मिले। इनमें से एक में 7 हजार, एक में 6 हजार व एक टैंकर में 2 हजार लीटर दूध मिला। इसके अलावा कुछ थैलों में पाउडर और कास्टिक सोडा के खाली पैकेट भी मिले। कलेक्टर के निर्देश पर अधिकरियों ने उक्त सभी वस्तुओं के सैंपल एकत्र किए। ये जांच के लिए राज्य स्तरीय सेंट्रल लैब भेजे जाएंगे। जहां से अगले दो-तीन दिन में रिपोर्ट आने की संभावना जताई जा रही है।

गुजरात की नामी कंपनी को जाता है दूध

छापे के दौरान पूछताछ में प्लांट के संचालकों ने अधिकारियों को बताया कि यहां से दूध मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में सप्लाय किया जाता है। बल्कि गुजरात के शहरों में भी भेजा जाता है। यह दूध गुजरात में एक नामी ब्रांड को सप्लाय होता है।

रिपोर्ट आने पर की जाएगी कार्रवाई

मामले में एसडीएम अनिल भाना ने बताया कि कलेक्टर को मिलावटी दूध को लेकर सूचना मिली थी। उनके निर्देश पर कार्रवाई की गई। मौके से पाउडर जैसा पदार्थ भी मिला है। जिम में उपयोग किए जाने वाले पाउडर और क्रीम के बिल भी मिले हैं। सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.