-शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे पांच व्यक्ति। तीन घायल, सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। धामनोद-सैलाना मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित खाई में गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि खाई में गिरने के बाद भी कार तीन से चार पलटी खा गई। इसमें सवार युवक अयान और अल्ताफ की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर बांसवाड़ा से नागदा जंक्शन के पास गांव में विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी धामनोद के पास साईं मंदिर के यहां पर असंतुलित होकर तीन-चार पलटी खा गई। इससे बांसवाड़ा के अंबाबाड़ी क्षेत्र के अल्ताफ (23) पिता सलीम मंसूरी और अयान (18) पिता इकबाल मंसूरी की मौत हो गई है। जबकि मृतक अल्ताफ के बड़े भाई अलविश, अयान का भाई सोनू अबरार पिता इकबाल मंसूरी और समीर पिता जाकिर मंसूरी घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। उपचार उपरांत दो को मृत घोषित कर दिया। शेष तीन का उपचार किया जा रहा है।
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क...
निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा...
अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान
शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्...
इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय
इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन
आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु...
गरीब रथ बनी 'अमीर रथ', कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...
घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे...
रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...
