Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

ऐसे पकड़ाया 65 लाख रुपए के साथ…प्लेटफॉर्म के खुले एरिया से ट्रॉली बेग चलाने के बजाय उठाकर ले जाने पर हुई शंका

-डोडाचूरा की आशंका में आरपीएफ जवानों ने दिखवाया बेग तो हुआ नोट का खुलासा।
-आयकर विभाग ने पकड़े गए यश मूणत को पूछताछ के लिए किया कार्यालय तलब।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम के रेलवे स्टेशन पर 65 लाख रुपए के साथ पकड़े गए युवक को आयकर विभाग ने कार्यालय तलब कर पूछताछ की। संभवतः सोमवार को कार्रवाई होगी। तब तक नोट जीआरपी की जब्ती में है।
दरअसल, पकड़ा गया युवक प्लेटफॉर्म नंबर 4 पुराने माल गोदाम के खुले एरिया से शनिवार तड़के 4 बजे नोट भरा ट्रॉली बेग उठाकर ले जा रहा था। तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान अक्षय वर्मा व विपिन मेहता को शंका हुई। पूछताछ कर बेग खुलवाया तो नोट अखबार में लपेटे थे। पहली बार लगा कि डोडाचूरा होगा।

लेकिन खुलवाकर देखा तो 500 के बंडल में नोट निकले। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी पृथ्वीराज मीणा की निगरानी में आरपीएफ पोस्ट पर नोटों की गिनती करवाई गई। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए मामला जीआरपी को सौंपा।
जीआरपी थाना प्रभारी रामबरन सिंह कुशवाह ने बताया कि आयकर विभाग को सूचना करने के बाद पकड़े गए युवक यश मूणत पिता ऋषभ मूणत को पूछताछ के लिए बुलवाया गया था। नोटों की ज़ब्ती कर लिखित कार्रवाई की है। रविवार या सोमवार तक जैसा आयकर विभाग से निर्देश आएगा उसके मुताबिक कार्रवाई करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.