Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

फागुनी रंग में रंगा रतलाम… गेर में नहीं दिखा कोई गैर, रंग उड़ाते भींगते मनाई लोगों ने रंग पंचमी

-सड़क पर भींगती-भांगती, नाचती-झूमती रहीं युवाओं की टोलियां।
न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। फागुनी उत्‍सव रंग पंचमी पर शनिवार को रतलाम शहर पूरी तरह से रंगों से रंगा दिखाई दिया। हर चेहरा लाल, हरे, पीले व जामुनिया रंग से रंगा था। युवाओं की टोलियां नाचती-झूमती निकली तो नजारा देखते ही बना। पंचमी का रंग नन्‍हों में तो सुबह से ही चढ़ता दिखाई देने लगा था। दोपहर तक सड़कों पर लोगों का हुजूम जमा हो गया। रंगों के त्‍योहार का मजा लेने महिलाएं भी पीछे नहीं थी। वे भी परिजनों के साथ खुशियां मनाती रही।

मालूम हो कि हर साल की तरह इस बार भी नगर निगम द्वारा फाईटर व टैंकर के इंतजाम किए थे। तय रुट से जब जूलूस निकला तो उन पर रंगों की बौछार की गई। साथ में बौछारों के साथ लोग भीगते, नाचते चलते रहे। इसी तरह कॉलोनियों, गली मोहल्लों में भी रोनक रही। वहां भी लोगों ने अपने स्‍तर पर आयोजन किए। महू रोड रेलवे कॉलोनी में वेस्‍टर्न रेलवे एम्‍प्‍लाइज यूनियन के मंडल अध्‍यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने आयोजन किया।

विभिन्‍न संगठनों ने किए चौराहों पर आयोजन

पंचमी पर कला अभिनव मंच द्वारा डालूमोदी बाजार चौराहे पर आयोजन किया। गेर के समापन पर हर वर्ष की तरह स्वागत किया गया। मंच द्वारा फव्वारों की व्‍यवस्‍था की गई थी। लोगों पर रंग बरसाया गया तो उन्होंने नाचते, भीगते उत्‍साह दिखाया। कई अन्य संगठनों और संस्थाएं भी मार्ग में फुहारों की बौछार की और ठंडाई के साथ गेर का स्वागत किया।


इससे पहले गेर रानी जी के मंदिर से प्रारंभ हुई। यह गणेश देवरी, न्यू क्लाथ मार्केट, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, हरदेवलाल पीपली, आबकारी चौराहा, ब्राह्मणों का वास, धानमंडी, नाहरपुरा, पूर्णेश्वर महादेव मंदिर, श्रीमाली वास होते हुए डालू मोदी बाजार चौराहा पंहुची। मार्ग में जगह-जगह विभिन्न संगठन और संस्थाओं द्वारा रंग-गुलाल उड़ाकर गेर का स्वागत किया गया।

दो बत्ती चौराहा पर भी रंगों का आयोजन

शहर के प्रमुख चौराहे दो बत्ती पर रंगारंग मंच द्वारा इस बार भी आयोजन किया। यहां आते-जाते लोगों पर फौहारों से बौछारें की गई। झूमते युवाओं में उत्‍साह देखते बना। यहां पत्रकार तुषार कोठारी, रवि जौहरी, जोएब आरिफ, सुबोध मिश्रा, सौरभ सोनी आदि बड़ी संख्या में लोग दिनभर मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.