Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

किरीट भाई के मुखारविंद शिव महापुराण कथा का श्रवण, फागोत्सव में झूमे श्रद्धालु

-तुलसी परिवार द्वारा विधायक सभाग्रह में हो रहे आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। तुलसी परिवार द्वारा नगर में ब्रह्मऋषि किरीट भाई के मुखारविंद से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन गुरुवार से बरबड़ हनुमान मंदिर परिसर स्थित विधायक सभागृह में शुरू हुआ। पहले

पहले दिन कथा में शबरी के राम का श्रवण से उपस्थित श्रोता भावविभोर हो गए। वही फागोत्सव में भजनों पर सभी झूम उठे।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि आज 14 मार्च गुरुवार से शुरू हुई कथा 20 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। इसमें किरीट भाई महाशिवपुराण कथा करेंगे।
इससे पहले गुरुवार को विधायक सभागृह में कथा से पूर्व तुलसी परिवार ने फाग उत्सव मनाया। पंडित अनिरुद्ध मुरारी के भजनों पर धार के यश एवं समूह द्वारा नृत्य की प्रस्तुतिया दी गई। पंडित मुरारी ने होली खेले ब्रजराज ..मोर बांके बिहारी लाल नजर तोरे लग जाएगी.. होरी खेल रहे नंदलाल वृंदावन में.. आया होली का त्यौहार.. छोटो सो मेंरो कन्हैया सहित विभिन्न भजन प्रस्तुत किए जिन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। शिवपुराण कथा के दौरान विभिन्न आयोजन संपन्न होंगे। 15 मार्च को शिव तांडव नृत्य,16 मार्च को शिवजी रुद्राभिषेक,17 मार्च को पार्वती प्राकट्य उत्सव, 18 मार्च को शिव पार्वती विवाह मनोरथ,19 मार्च को शिव परिवार का 56 भोग तथा 20 मार्च को गुरु प्रसादी का वितरण होगा।

मोहनलाल भट्ट, निर्मला बाबूलाल चौधरी, गोपाल जोशी, सुषमा राजकुमार कटारे, कीर्ति राजेंद्र व्यास, रामेश्वर खंडेलवाल, सरिता हरीश सुरोलिया, हरीश मधु रतनावत, पुष्पा लोकेश व्यास, प्रीति प्रशांत व्यास, सुषमा श्रीवास्तव, हरीश बिंदल, राजेंद्र शर्मा, चंद्रप्रभा अजय चौहान, नंदिनी राजावत, बृजेश सक्सेना, रेखा धनोतिया, राकेश, विकास शैवाल व तुलसी परिवार, प्रभु प्रेमी संघ, हरि हर समिति व कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट आदि संस्थाओं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.