Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

चित्तौड़-नीमच क्षेत्र के रेल कर्मचारी बिरला हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ में भी करवा सकेंगे उपचार

– एम्प्लाइज यूनियन की पीएनएम वार्ता में डीआरएम ने जल्दी ही आदेश जारी करने की बात कही।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की वर्ष 2024 की पहली दो दिवसीय पीएनएम वार्ता 14 मार्च 2024 को मंडल कार्यालय के समिति कक्ष में हुई। यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ एवं मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में 14 बिंदुओ की लिखित, मौखिक ज्वलंत समस्याओं एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर सहित विभाग के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य मद पर लिए गए निर्णय निम्नानुसार है।
1- चित्तौड़-नीमच क्षेत्र के कर्मचारियों के चिकित्सा सुविधा हेतु यूनियन की मांग पर बिरला हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ को अनुबंध करने का निर्णय लिया गया है। इस हेतु शीघ्र आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
2- सीहोर रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे कॉलोनी जिसमें 30 रेलवे आवास है। वहां पर रहने वाले रेल कर्मचारियों को माल गोदाम की तरफ जाने वाले ट्रकों के कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लगातार रोड की धूल मिट्टी रेल कर्मचारी के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रही है। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि शीघ्र ही रेलवे कॉलोनी में सीसी रोड व रोड के दोनों साइड नाली का निर्माण 6 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। रेलवे माल गोदाम की तरफ एलसी गेट की ओर से नया रास्ता बनाने के लिए पर सर्वे करने का आदेश दिया।
3- टेरेंस मर्फी सहायक सिग्नल सीहोर का मार्च 2023 से दो आवास का किराया काटा जा रहा था। यूनियन ने उक्त कर्मचारी को कटे हुए अतिरिक्त किराए को रिफंड करने के आदेश प्रदान करने की मांग की। जिसे मार्च 2024 के नियमित वेतन पत्रक में भुगतान करने का आदेश दिया गया।
4- उज्जैन स्थित हॉलीडे होम के दो रुम जो ओआरएच के उपयोग में लिए जा रहे हैं। उन्हें होलीडे होम के रूप में परिवर्तन करने का आश्वासन दिया। वहां किचन की व्यवस्था पुनः चालू करने का आश्वासन दिया। होलीडे होम में केयरटेकर लगातार उपलब्ध रहे ऐसी व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल के सभी ब्रांच अधिकारी, कार्मिक विभाग के अधिकारी एवं यूनियन के मंडल पदाधिकारी शाखा सचिव आदि उपलब्ध रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.