– नगर के छोटे-बड़े सभी मंदिरों में हो रही महाआरती, ‘मेरी बस्ती-मेरी अयोध्या’ का लग रहा नारा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अयोध्या में भगवान श्री रामलला के विराजमान होने की तारीख तय हो चुकी है। आगामी 22 जनवरी 2024 को मुख्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। फिलहाल अक्षत कलश के माध्यम से घर-घर बुलावा दिया जा रहा है। अयोध्या से आए अक्षत कलश का हिंदू समाज विधि विधान से पूजन अर्चन कर रहा है। अयोध्या से आए अक्षत कलश की शोभायात्रा घर घर पहुंच रही तो लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिरों में महाआरती कर प्रसादी का आयोजन हो रहा है। वही कलश को सिर पर धारण कर महिला-पुरुष स्वयं को भाग्यशाली मान रहे है।
रविवार इन क्षेत्रों में निकली यात्रा
रविवार को अक्षत कलश नगर के मोहन टाकीज, भंडारी गली, शास्त्री नगर, मालिकुआ, दीनदयाल नगर आदि विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचा। यहां क्षेत्रवासियों ने ढोल ढमाकों के साथ पूजन अर्चन किया। क्षेत्र की महिलाओं व बच्चों ने बढ़ चढ़कर कलश-पूजन व शोभायात्रा में हिस्सा लिया। क्षेत्रवासी जयदीप गुर्जर ने बताया कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अक्षत कलश का सामूहिक पूजन किया जा रहा है। समाज में रामलला के विराजमान होने की खुशी है। उस दिन घर -घर में दिवाली मनाई जाएगी। घरों में माताएं व बहने रंगोली बनाकर व दीप लगाकर प्रभु श्रीराम का स्वागत करेगी। हम सभी का अयोध्या जाना संभव नहीं है इसलिए हमने “मेरी बस्ती – मेरी अयोध्या” का नारा दिया है। इस दिन हम घरों में साज – सज्जा, मंदिरों में भजन कीर्तन, भंडारे आदि करते हुए इस दिन को विशेष बना सकते है। इस अवसर पर क्षेत्र के दीपक परमार, प्रद्युम्न शर्मा, मनीष रावल, गौरव शर्मा, अनिल रौतेला, रामचंद्र डोई, रवि सेन, मनोज पंवार, उमेश माली, लक्की कसेरा, आशु टांक, कैलाशबाई धभाई, टममुबाई माली, लक्ष्मी माहेश्वरी, अंजू सोलंकी आदि मौजूद रहे।
