Logo
ब्रेकिंग
जीएम साहब, अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है...यह तो सीधे बोर्ड पॉलिसी की अवहेलना, रेल संगठन पदाधिक... ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन

साल के अंतिम दिन की आखरी सौगात….रविवार का अवकाश फिर भी 100 पाइंट्समैन को दी पदोन्नति

-मजदूर संघ की मांग पर प्रशासन के सहयोग से कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी हुए

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वर्ष 2023 का आखरी दिन रेलवे पाइंट्समैन के लिए सौगात लिए लाया। रविवार की छुट्टी के बावजूद रेल प्रशासन ने 100 पाइंट्समैन के पदोन्नति आदेश जारी उन्हें खुश होने का मौका दिया। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की मांग पर प्रशासन ने ऑफिस के ताले खुलवाए। आदेश के लिए ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई।

पोस्टिंग के बाद आर्डर बाकी थे

रेलवे यातायात विभाग के पॉइंट्समैन केडर की ग्रेड पे 1800 से 1900 ग्रेडपे में प्रमोशन की पात्रता सूची जारी होने के बाद पोस्टिंग तथा पदोन्नति के आर्डर शेष थे। 31 दिसंबर को रविवार होने की वजह से डीआरएम ऑफिस कार्यालय बंद रहता है। इसी को लेकर कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर के पास पहुंचा। नागर की अपनी व्यथा सुनाई कि यदि 31 दिसंबर को कर्मचारियों के पदोन्नति के आदेश नहीं निकाले गए तो उन्हें एक इंक्रीमेंट का नुकसान होगा। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने डीआरएम रजनीश कुमार को उपरोक्त विषय की जानकारी दी।

फ़ोटो- मंडल मंत्री अभिलाष नागर।

डीआरएम कुमार ने दिखाई संज़ीदगी

डीआरएम रजनीश कुमार के समक्ष मामला संज्ञान में आया तो उन्होंने संजीदगी दिखाई। सकारात्मक कार्रवाई करते हुए रविवार के दिन लगभग 100 कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी करवाए। इसमें एडीआरएम सीनियर डीओएम, सीनियर डीपीओ तथा कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी विशेष सहयोग रहा। कर्मचारी हित में कार्य करते हुए रविवार का अवकाश होते हुए भी पदोन्नति आदेश जारी किए।

मंडल के लिए एक गर्व का पल

मंडल मंत्री नागर व मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया पदोन्नत सभी कर्मचारियों द्वारा वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का आभार व्यक्त किया गया। अवकाश के दिन भी मजदूर संघ की मांग पर कार्यालय खुलवाकर कर्मचारी हित में यह कार्य किया गया। इसके पूर्व कभी भी अवकाश के दिन किसी भी तरह के पदोन्नति आदेश नहीं निकाले गए। यह रतलाम मंडल के लिए एक गर्व का पल है। यह निम्न वर्ग के कर्मचारी हैं जो रेलवे के हित में 24 घंटे राउंड द क्लॉक कार्य करते हैं आदेश जारी होने से लगभग 100 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds