Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर... बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती... रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ... अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार...

अनुनाद के आयोजन में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरे अपने जलवे

अंतर विद्यालयीन संगीत स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाए ईनाम।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों को समर्पित संस्था ‘अनुनाद’ द्वारा शहर के नए कलाकारों को आगे लाने तथा उन्हें मंच उपलब्ध कराने के लिए अंतर विद्यालयीन संगीत स्पर्धा का आयोजन किया गया । जेथ पब्लिक स्कूल, विनोबा नगर परिसर में आयोजित इस समारोह में शहर के विद्यालयों के बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया ऑडिशन राउंड द्वारा चयनित बच्चों का फाइनल राउंड आयोजित हुआ जिसमें गायन वादन एवं नृत्य के जूनियर एवं सीनियर वर्ग के प्रतियोगियों के बीच मुकाबला हुआ। समारोह में वरिष्ठ कर सलाहकार श्री शांतिलाल चपलोत, शिक्षाविद श्री जयंत जैन, एवं पूर्व पार्षद श्री फैयाज मंसूरी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा । संस्था अध्यक्ष अजीत जैन , सचिव अंकिता जैन एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। स्पर्धा में निर्णायक हेमंत जोशी, मनोज जोशी , स्वप्निल कोचे, प्रेम स्वामी, गगन दल्वी, जीतू नारायण एवं देवेन्द्र राठौर रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। संगीत संयोजन महेश बैरागी, तंजीम खान, घनश्याम प्रजापत, हरिओम प्रजापत एवं नरेंद्र पुनवार ने किया।

ये रहे विजेता

*जूनियर वर्ग* गायन में प्रथम अवनि उपाध्याय,, द्वितीय आराध्या तिवारी, तृतीय निखार ठाकुर रहे।
तबला वादन में प्रथम यमन हीर,द्वितीय युग ठाकुर,तृतीय आयुष बारोठ रहे। नन्हें पांच वर्षीय हर्षिल त्रिवेदी को तबला वादन का विशेष पुरस्कार दिया गया। सिंथेसाइजर वादन में प्रथम लक्ष्य धाकड़ , द्वितीय दिशांत जैन, तृतीय शैलेन्द्र पाटीदार रहे।डांस में प्रथम दृष्टि पाटीदार, द्वितीय अश्मय डागा, तृतीय स्नेहा चौहान रही।

*सीनियर वर्ग* गायन में प्रथम रूद्राणी टंडेल, द्वितीय परमजीत गांधी, तृतीय पलक तलेरा रही। वादन में प्रथम दीप शर्मा, द्वितीय आर्यन राठौर रहे।
डांस में प्रथम विनय पचगनिया, द्वितीय दीपा आसवानी, तृतीय गर्व शर्मा रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.