Logo
ब्रेकिंग
शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर... बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती...

मंडल मंत्री जी, अध्यक्ष महोदय… लोको पायलट की संख्या बढ़वाओ, वॉकी-टॉकी भी नहीं है.. ट्रेन चलाए तो कैसे…?

-रनिंग स्टाफ से जुड़े मुद्दों पर याँत्रिक शाखा की बैठक में मजदूर संघ पदाधिकारियों ने मंडल मंत्री को बताई व्यथा।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम में रनिंग स्टाफ से जुड़े मुद्दों पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की याँत्रिक शाखा द्वारा मजदूर संघ कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित हुए रनिंग कर्मचारी पदाधिकारियों ने मंडल मंत्री तथा मंडल अध्यक्ष को अपनी परेशानियां बताई। इन्हें हल कराने का निवेदन किया। कहा गया कि लोको पायलट की संख्या बढ़वाई जाए। ट्रेनों का परिचालन बढ़ गया है। वर्किंग की अधिकता से कर्मचारी अंडररेस्ट रहते है। कर्मचारियों के पास पर्याप्त वॉकी-टॉकी भी नहीं है। इसके अलावा और कई समस्याओं से अवगत कराया।
सभी मुद्दों पर दोनों शीर्ष नेताओं का रुख सकारात्मक रहा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समस्या निदान के लिए संबंधित अधिकारी से बात की जाएगी। समाधान निकालने का पूरा प्रयास किया जाएगा। साथ ही मंडल मंत्री ने बताया कि एएलपी की पदोन्नति सूची के लिए लगातार प्रयासरत है। बहुत जल्द लिस्ट जारी हो जाएगी।
मंडल अध्यक्ष ने बताया कि एनपीएस को खत्म कर ओपीएस लागू करवाने की मुहिम के तहत एनएफआईआर के आव्हान पर आगामी 08 जनवरी से 11 जनवरी तक सभी मंडलों में क्रमिक भूख हड़ताल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी भूख हड़ताल में अपनी भागीदारी निभाएं। संगठन पूरी तरह से कर्मचारियों के हित के लिए कटिबद्ध है।
बैठक में सीडब्ल्यूसी सदस्य महेन्द्र सिंह राठौड़, सहा. मंडल मंत्री गौरव दुबे, सचिन मिश्रा, जेसी बैंक निदेशक वाजिद खान, शाखा सचिव दीपक गुप्ता, शाखा अध्यक्ष हिमांशु पेटारे, धीरज प्रजापति, अरविंद शर्मा, जयपाल सिंह चौहान, अनवर हुसैन, साजिद खान, रोहित कन्नौजिया, अश्विन अलेक्जेंडर, मनोज पाल, मनीष श्रीवास्तव, महेश प्राजापति, विजय यादव, चिराग जैन, रोहित पाल, नवीन वर्मा, कृष्णकांत वर्मा, प्रकाश बंदोडिया, धर्मेश रोज सहित अन्य रनिंग साथी उपस्थित रहे।

इन मुद्दों को लेकर बताई समस्या

ब्रिथलाइजर पॉलिसी में सुधार करवाई जाए, लंबी ड्यूटी से रिलीफ होने के बाद क्रू को अपने मुख्यालय स्पेयर भेजने के लिए आरएचक्यू की ऑथरिटी को मान्य की जाए, एलआरडी देने में भेदभाव हो रहा है। पैसेंजर के एएलपी को कार्डपास उपलब्ध करवाने, डायवर्टेड लोको पायलट की संख्या बढ़ाने, सभी एएलपी को ट्राय कलर टोर्च उपलब्ध करवाने, नई वॉकी-टॉकी उपलब्ध करवाने, डाउन यार्ड में जीप की उपलब्धता के सम्बन्ध में, एडीआई में शेड इन तथा शेड आउट के संबंध में, आरटीएम-जीजीसी में मालगाड़ियों की क्रेक वर्किंग दिलाने, सीनियरिटी लिस्ट सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.