Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

ओपीएस: गुप्त मतदान में 12500 से अधिक कर्मचारी करेंगे मत का उपयोग, जानेंगे अभिमत

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की पहल।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन का 7 से 9 नवंबर मुंबई मंडल में ऑल इंडिया का वार्षिक अधिवेशन हुआ। जिसमें ऑल इंडिया के महामंत्री एवं वर्किंग कमेटी के प्रतिनिधियों ने यह फैसला लिया कि 21 एवं 22 नवंबर को पूरे भारतीय रेल में नई पेंशन स्कीम को समाप्त कर ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए गुप्त मतदान किया जाएगा। जिसको लेकर वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में रतलाम मंडल में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक गुप्त मतदान किया जाएगा।

गुप्त मतदान के लिए 6 अलग-अलग जगह पेटी रखी जाएगी। जिसमें मंडल कार्यालय, मंडल चिकित्सालय, डीजल शेड, रेलवे स्टेशन, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ के यहां गुप्त मतदान किया जाएगा। ऐसे ही मंडल की 20 शाखा में 12500 से अधिक कर्मचारी अपने मत का उपयोग करेंगे। 2 दिन के पश्चात मुख्यालय इस गुप्त मतदान की पेटी  यूनियन के जोनल ऑफिस में भेजी जाएगी। मंडलअध्यक्ष एवं मंडल मंत्री ने समस्त रेल कर्मचारियों से अपील की है कि अधिक से अधिक मत देकर नई पेंशन स्कीम समाप्त करने के लिए अपना बहुमूल्य वोट जरूर दे। यह जानकारी यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds