Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

स्पेशल ड्राइव : ट्रेनों में विस्फोटक व ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वालों की खेर नही, धरपकड़ में अब तक 6 प्रकरण बनाए

-डीआरएम रजनीश कुमार ने पत्रकार वार्ता में दी विस्तृत जानकारी।

– दिसंबर में शुरू होगा प्लेटफॉर्म नंबर 1 व 2 पर कवर शेड का काम।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। ट्रेनों में विस्फोटक व ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे ने धरपकड़ अभियान चलाया है। पकड़े जाने पर जुर्माना कार्रवाई भी की जा रही है। अब तक 6 प्रकरण दर्ज भी किए है। यह अभियान औऱ तेज किया जाएगा।

डीआरएम रजनीश कुमार ने डीआरएम ऑफिस में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस अभियान से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया।

डीआरएम ने कहा कि ट्रेनों में ज्‍वलनशील पदार्थ जैसे गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, किरोसिन, स्टोव, माचिस, सिगरेट लाइटर, पटाखे साथ लेकर यात्रा करना प्रतिबंधित है। लेकिन त्योहारी सीजन में यात्रियों द्वारा ऐसी वस्तुएं लेकर यात्रा करने की शिकायत आती है। इससे स्वयं उस यात्री के साथ-साथ अन्‍य यात्रियों एवं रेल प्रशासन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इटारसी में ट्रेन में लगी आग की वजह भी इससे  जुड़ी रही है।

अब तक 6 प्रकरण दर्ज

डीआरएम कुमार ने जानकारी दी कि रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 67, 164 एवं 165 के अनुसार रेल यात्रा के दौरान ज्‍वलनशील एवं विस्‍फोटक सामग्री ले जाना दंडनीय अपराध है। ऐसा करते पाए जाते हैं तो सख्‍त जुर्माना या जेल या दोनों सजा का प्रावधान है। 1 से 16 नवंबर तक चलाए इस अभियान में अब तक 6 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिसमें रतलाम में 3, इंदौर में 2 एवं देवास में एक प्रकरण शामिल है। इस अभियान में लगभग 25 हजार रूपए के पटाखे जब्‍त किए गए हैं। इसके अतिरिक्‍त 17 नवंबर से 24 नवंबर 2023 तक वाणिज्‍य विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। रतलाम मंडल द्वारा पैसेंजर अनाउंसमेंट सिस्‍टम, पोर्टेबल स्‍पीकर एवं सोशल मीडिया के माध्‍यम से भी इस संबंध में यात्रियों के मध्‍य जागरुकता लाने का कार्य किया जा रहा है।

प्लेटफॉर्म 1 व 2 पर कवर शेड का काम

डीआरएम ने बताया कि यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 1 व 2 पर कवर शेड की स्वीकृति मिल गई है। दिसंबर में इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पिट लाइन तथा प्लेटफॉर्म नंबर 7 की मुंबई लाइन से कनेक्टिविटी भी जल्दी ही पूरी की जाएगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक एवं वरिष्‍ठ मंडल सुरक्षा आयुक्‍त उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.