Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

यूनियन महिला समिति का महारास.. प्रांगण में गरबा खेलने उतरी महिलाएं, कुछ हो देर में बंध गया समां

शरद पूर्णिमा पर महिला रेलकर्मियों का बेहतरीन आयोजन।
-कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेणु सोलंकी ने बांटे उपहार।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शरद पूर्णिमा पर वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की महिला समिति द्वारा 28 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर महारास गरबा का भव्य आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिला रेलकर्मियों ने उत्साह पूर्वक गरबा रास किया।


शरद पूर्णिमा की संध्या में गरबे के गीतों की शुरुआत हुई तो कुछ ही देर में उत्साह बढ़ने लगा। महिलाओं के गरबों पर पैर थिरकते गए और सभी आंनदित होते गए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रेणु नरेंद्र सोलंकी एवं श्रीमती सीमा कौशिक थी। यह आयोजन महिला समिति सचिव श्रीमती रंजिता वैष्णव एवं उपाध्यक्षा श्रीमती नमिता कुमायु ढिल्लन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथिगण एवं महिला साथियों का आभार युवा महिला समिति सचिव श्रीमती कांता तिवारी एवं अध्यक्ष श्रीमती इन्दु महेश्वरी ने माना। अंत में मुख्य अतिथि श्रीमती रेणु नरेंद्र सोलंकी जी द्वारा महिलाओं को विशेष उपहार प्रदान किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.