Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

चुनाव की घोषणा का असर : आचार संहिता लगते ही शहर में उतारे बैनर व फ्लेक्स

-नगर निगम की टीम शहर के विभिन्न एरिया में हुई सक्रिय।
निजी संस्थानों ने ताबड़तोड़ मर्जी से उतार लिए फ्लेक्स।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीख घोषित किए जाने का असर शहर में तुरंत दिखाई दिया है। विभिन्न एरिया में लगे राजनीतिक पार्टियों सहित निजी संस्थानों के फ्लेक्स हटाना शुरू कर दिए गए। इसके लिए नगर निगम की टीम विभिन्न एरिया में सक्रिय हो गई।
सोमवार को केंद्रीय चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन आयोग राजीव कुमार ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव करने की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होंगे। वहीं मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। इस घोषणा के साथ ही पांच राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है।

रतलाम सहित प्रदेश में भाजपा कांग्रेस में सीधी टक्कर

रतलाम सहित प्रदेश की अन्य सीटों पर इस बार भी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर रहेगी। हालांकि अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टी भी मैदान में रहेगी। इसमें बसपा, सपा, आप, एनसीपी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जैसे दल भी अपने उम्मीदवार उतारकर चुनावी मैदान में भाग्य आजमाएंगे।

निजी संस्थानों ने स्वेच्छा से उतारे फ्लेक्स

चुनाव की तारीफ तय होने के बाद आचार संहिता के मद्देनजर नगर निगम का अमला शहर में जा पहुंचा। प्रमुख मार्गों पर लगे प्लेक्स व होर्डिंग उतरे गए। वहीं निजी संस्थानों द्वारा स्वेच्छा से भी अपने बोर्ड उतार लिए। सैलाना रोड पर डीपी ज्वेलर्स की प्रदर्शनी संबंधी लगे प्लेक्स उतारने फर्म के कर्मचारियों जुटे रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds