Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

विधायक चेतन्य काश्यप पर पार्टी का फिर विश्वास, पुनः भाजपा प्रत्याशी घोषित, मना जश्न

– काश्यप ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का माना आभार, पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह, आतिशबाजी कर खिलाई मिठाई
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम।
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए विधायक चेतन्य काश्यप को लगातार तीसरी बार रतलाम शहर विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यह घोषणा होते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया और सभी काश्यप के निवास पहुंचे और उनका स्वागत कर बधाईयां दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर थिरके। बाद में सबने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
काश्यप ने इस अवसर पर पार्टी द्वारा उन्हे पुनः रतलाम शहर से प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया और कार्यकर्ताओं को रतलाम से फिर ऐतिहासिक जीत का संकल्प दिलाया। कार्यकर्ताओं ने ‘‘अब की बार, 56 हजार पार’’ के नारे लगाकर अपना संकल्प व्यक्त किया। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास से जुलूस निकाला, जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी कर जश्न भी मनाया। जुलूस से शहर में भी उत्साह छा गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, जिला चुनाव प्रभारी वड़ोदरा विधायक केयूर भाई रोकड़िया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सहमंत्री राकेश नागर, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री राकेश परमार, कमल सिलावट, नंदकिशोर पंवार, हेमंत राहोरी, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, सुबेंद्रसिंह गुर्जर, लोकेश जायसवाल, अनिता कटारा, पीरूलाल सोवणचा सहित जिला व मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds