Logo
ब्रेकिंग
रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से...

रतलाम में जया किशोरी के मुखारविंद से होगी श्रीमद् भागवत कथा

– चेतन्य काश्यप फाउंडेशन करेगा 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजन
– हजारों माताओं-बहनों की मौजूदगी में निकलेगी भव्य कलश यात्रा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम।
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा धर्मस्व नगरी रतलाम में धर्म गंगा प्रवाहित होने जा रही है। प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा होगी। फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि कथा 2 से 8 अक्टूबर तक अंबेडकर मैदान पर होगी। ज्ञातव्य है कि जया किशोरी जी से श्री काश्यप ने इस वर्ष अप्रैल माह में कनेरी में आयोजित कथा के दौरान भेंट कर रतलाम शहर में भी धर्म की गंगा बहाने की स्वीकृति ली थी।
आयोजन के संबंध में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में आयोजन समिति का गठन हुआ। काश्यप ने बताया कि कथा के शुभारंभ अवसर पर बाजना बस स्टैंड चौराहा जैन स्कूल से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में माता-बहनें सिर पर कलश लेकर उपस्थित रहेगी। कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर मैदान पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित होगी। कलश यात्रा के संयोजक गोविंद काकानी रहेंगे। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक उत्सव होंगे। आयोजन समिति में कन्हैयालाल मौर्य, मोहनलाल भट्ट, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, बजरंग पुरोहित, प्रेम उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, संजय व्यास रहेंगे। विशेष आमंत्रित सदस्य महापौर प्रहलाद पटेल व निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.