Logo
ब्रेकिंग
मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि... पीईटी टेस्ट में निकला ग्राउंड का मुन्नाभाई... बिहार का अजीत धराया, पहले निरंजन नाम से दिया टेस्ट, बा... भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ...

आरक्षक भर्ती: राहुल बनकर परीक्षा देने पहुंचा पुष्पेंद्र वेरिफिकेशन में धराया, भागने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

-आरोपी पुष्पेंद्र के साथी राहुल को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। आरक्षक भर्ती की परीक्षा में अभ्यर्थी राहुल यादव के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे पुष्पेंद्र की दस्तावेज वेरिफिकेशन के दौरान पोल खुल गई। तभी भागने पर पीछा करते उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बिलपांक पुलिस के मुताबिक रविवार को मारुति स्कूल सतरुंडा में आरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर था। प्रतियोगी अभ्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र, आधार कार्ड लाकर अपना सत्यापन करवाकर परीक्षा हाल में प्रवेश कर रहे थे। इसी बीच एक युवक पुष्पेंद्र पिता राकेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश अन्य साथी राहुल यादव पिता शिवराम यादव निवासी इटावा उत्तर प्रदेश का प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड लेकर परीक्षा देने के लिए पहुंचा। परंतु कागजात एवं बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान फर्जी प्रतियोगी अभ्यर्थी पुष्पेंद्र यादव पर संदेह हुआ। पूछताछ करने लगे तो संदेही पुष्पेंद्र स्कूल की प्रथम तल की छत के ऊपर गया। वहां पीछे के दरवाजे से नीचे कूदकर खेतों में भाग गया। जिसे पुलिस ने घेरा बंदी कर प्रीतम नगर लोचितारा गांव के आसपास पकड़ लिया। पूछताछ में पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि वह राहुल यादव का परिचित दोस्त है। राहुल द्वारा उसे पैसों का लालच दिया। उसने राहुल यादव के कहने पर उसका आधार कार्ड एवं प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा देने पहुंचा था। परंतु परीक्षा में पहुंचने से पहले ही कागजात वेरिफिकेशन बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी पुष्पेंद्र की पूछताछ के दौरान अन्य आरोपी राहुल यादव की तलाश की। तब वह भी धराड़ टोल के पास पकड़ा गया।

यहां के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी

1. पुष्पेंद्र पिता राकेश यादव (20) वर्ष निवासी इशकपुर थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश।
2. राहुल यादव पिता शिवराम यादव (30) साल निवासी चंद्रपुर बकेवर जिला इटावा उत्तर प्रदेश

जब्त सामग्री-
-आरोपी पुष्पेंद्र यादव के पास से आरोपी राहुल यादव का प्रवेश पत्र, मार्कशीट एवं आधार कार्ड।
-आरोपी राहुल यादव के पास से आरोपी पुष्पेंद्र यादव का मोबाइल एवं आईडी कार्ड।

धरपकड़ में इनकी भूमिका – थाना प्रभारी बिलपांक ओपी सिंह, प्रधान आरक्षक शिव कुमार यादव, आरक्षक छतर सिंह एवं मन्नू सिंह।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds