Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

राॅयल हाॅस्पिटल: निःशुल्क चिकित्सा शिविर के महाअभियान के तहत जड़वासा खुर्द में 168 मरीजों की जांच

– 4 डाॅक्टर्स की टीम द्वारा शिविर में किया गया मरीजों का परीक्षण।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर द्वारा ग्राम जड़वासा खुर्द जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जड़वासा खुर्द एवं आसपास के क्षेत्र के 168 रहवासियों ने पहुंचकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।
तीन घंटे के शिविर में जड़वासा खुर्द एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 4 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके, उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा करवाया। राॅयल हाॅस्पिटल के डॉ. शमशुल हक, डॉ. वी.एस चौहान, महिला चिकित्सक डॉ. आशिता ठाकुर एवं डॉ.आदित्य पाटीदार ने परामर्श प्रदान किया।
शिविर में जड़वासा खुर्द के सरपंच सुरेश परमार एवं क्षेत्र के मांगीलाल पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार, शांतिलाल सांकला, बलराम पाटीदार सहित ग्रामवासियों का सहयोग रहा।
शिविर की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित ने बताया कि शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एसपीओ 2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की भी व्यवस्था एम्बुलेंस से की गई साथ ही साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।
आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के संजीत परिहार, करुणा डामोर, दीपेंद्र शर्मा, बंशी भाभर आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.