Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

पुरषोत्तम मास : चुंदड़ी व लहरिया की वेशभूषा में महिलाओं के बीच हुए मनोरंजक व धार्मिक आयोजन

-श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर महिला सभा के आयोजन में उत्साहित दिखी समाज की महिलाएं।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पुरुषोत्तम मास के श्रावण माह में श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर महिला सभा अध्यक्ष सविता तिवारी, रीता तिवारी, ममता तिवारी व शीतल तिवारी द्वारा धार्मिक उत्सव आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय परंपरा से सजी-धजी महिलाए चुंदड़ी व लहरिया में उपस्थित रही।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ के साथ कि गई। ममता तिवारी व शीतल तिवारी द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मैचिंग वाला गेम, अभिभावकों की तस्वीर पर्स में मिलने वाला टास्क, उपयोगी ज्ञानवर्धक धार्मिक प्रश्नावली में रोचक प्रश्न और उनके धार्मिक ज्ञान बढ़ाने वाले उत्तर देने जैसी गतिविधियां आयोजित की गई। इसके माध्यम से समाज की महिलाओं में धर्म और संस्कृति का प्रचार कर धार्मिक वृक्ष की जड़ मजबूत की। साथ ही सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में सभी महिलाओं को शिव चालीसा व गर्भ गीता वितरित की गई। साथ ही इंडोनेशिया से मंगाए १०८ रुद्राक्ष का वितरण भी किया गया। नगर महिला संस्थापिका निर्मला कमल उपाध्याय द्वारा समाज के मंदिर निर्माण में 1 लाख 11 हजार 111 रूपए की घोषणा करने पर महिला सभा द्वारा सम्मानित किया गया। समापन पर महिलाओं के साथ सहभोज का आनंद लिया गया। आभार रीता तिवारी ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds