Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

ठेंगड़ी की संकल्प शक्ति, प्रचंड आत्मविश्वास के चलते समूचे विश्व का एक नंबर बना श्रमिक संगठन

-भारतीय मजदूर संघ का 69वें स्थापना दिवस समारोह में क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवाई ने कहा।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। भारतीय मजदूर संघ जिला शाखा रतलाम द्वारा पावर हाउस स्थित श्रम कल्याण केंद्र में संगठन का 69वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवाई मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने की। भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता चंद्र शेखर शर्मा, मांगीलाल पंडित व वनवासी कृषि मजदूर महासंघ के प्रांतीय महामंत्री कैलाश निनामा मंचासीन रहे।
मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री किरवाई ने संबोधित करते कहा कि भारतीय मजदूर संघ दत्तोपंत ठेंगड़ी की संकल्प शक्ति और प्रचंड आत्मविश्वास के कारण भारत ही नहीं अपितु समूचे विश्व का एक नंबर श्रमिक संगठन है। उन्होंने कहा कि जब संगठन का गठन होता है, तब थोड़ा उपहास होता है। उपेक्षा व विरोध भी होता है। लेकिन बाद में फिर समर्थन मिलता है। आज भारतीय मजदूर संघ को समर्थन मिल रहा है।
आरंभ में अतिथियों द्वारा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी और भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। अतिथियों का स्वागत भारतीय मजदूर संघ के विभिन्न यूनियनों महासंघ के पदाधिकारियों लोकेश कटारिया, मोहनलाल जादव, किरण मांजरेकर, सुरेश जोशी,भंवर सिंह राठौड़, किशोर मंडोरा, श्याम मनोहर यादव, दौलत राम सोलंकी, प्रशांत पांडे, स्वाति जोशी, सीमा शेखावत, श्रीमती भगवंता सेन, पदमसिंह, मधु पटेल, राजेश जोशी, जावेद एस, राजेंद्र जायसवाल, राजकुमार वर्मा आदि द्वारा किया गया। कार्यक्रम को चंद्रशेखर शर्मा, मांगीलाल पंडित, कैलाश निनामा, सुरेंद्र शर्मा द्वारा भी संबोधित किया गया। संचालन राजेश जोशी ने किया व आभार दिलीप पाटीदार द्वारा व्यक्त किया गया। उक्त जानकारी मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय सचिव मोहन लाल जादव द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds