Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

प्रधानमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाते ही 10.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन से छूटेगी वंदे एक्सप्रेस, दोपहर 2.18 बजे इंदौर पहुंचेगी

-प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मंगलवार 27 जून, 2023 को रानी कमलापति (भोपाल) स्टेशन से सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों के बेड़े को मेन्युअली और वर्चुअली रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन सुबह 10.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन से चलेगी तथा दोपहर 2.18 बजे इंदौर पहुंचेगी।
बता दें कि प्रधानमंत्री पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे जिनमें रानी कमलापति-इंदौर, रानी कमलापति-जबलपुर, रांची-पटना, मडगांव-मुंबई सीएसएमटी और धारवाड़-केएसआर बेंगलुरु के बीच भारत वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। पश्चिम रेलवे रानी कमलापति एवं इंदौर स्टेशनों के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मध्य प्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों: भोपाल और इंदौर के बीच रानी कमलापति-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन यात्रियों के लिए ट्रेन यात्रा के अनुभव को हमेशा के लिए बदल देगा।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटक सेवा को 27 जून, 2023 को 10.30 बजे रानी कमलापति स्टेशन से प्रधानमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी। उद्घाटन के समय ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से ट्रेन संख्‍या 02912 के रूप में चलेगी। यह दोपहर 2.18 बजे इंदौर जंक्शन पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन भोपाल, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी और उज्जैन में रुकेगी।

यात्रियों को मिलेगा उपहार

यात्रा को यादगार बनाने के लिए उद्घाटक यात्रा के दौरान पश्चिम रेलवे यात्रियों को टोपी और कीचेन जैसी यादगार वस्तुओं के साथ-साथ स्मारिका टिकट भी देगी। केन्द्रीय विद्यालय सीहोर में स्कूली बच्चों के लिए ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 200 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। भाग्यशाली 50 छात्रों को नई शुरू की गई अद्भुत वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इस दिन की यादों को संजोने के लिए उनके बीच विशेष रूप से डिजाइन की गई पानी की बोतलें और टोपियां वितरित की जाएंगी। मनोरंजन की दृष्टि से बच्चों को व्यस्त रखने के लिए लूडो जैसे बोर्ड गेम की भी व्यवस्था की गई है।

यह है ट्रेन में विशेषताएं

यह ट्रेन यात्रियों को विश्वस्तरीय आराम और सुविधाएं प्रदान करेगी। उन्नत अत्याधुनिक सस्पेंशन प्रणाली यात्रियों के लिए सुगम और सुरक्षित यात्रा और बेहतर सवारी का आराम सुनिश्चित करती है। रिक्लाइनिंग सीटें, यात्रियों की जानकारी और सूचना प्रदान करने वाली स्क्रीन, सीसीटीवी कैमरे, स्लाइडिंग दरवाजे, व्यक्तिगत रीडिंग लाइट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, जैव-शौचालय, स्वचालित प्रवेश और निकास द्वार, दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं आदि कुछ प्रभावशाली सुविधाएं ट्रेन में है। वंदे भारत एक्सप्रेस में कई उन्नत संरक्षा उपाय भी शामिल हैं। यह स्वदेशी रूप से विकसित ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली कवच से सुसज्जित है। इस तकनीक को मेक इन इंडिया पहल के तहत स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है जिसके कारण इसकी लागत बहुत कम है। ट्रेन को पावर कारों को छोड़कर और उन्नत पुनर्योजी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ लगभग 30 प्रतिशत बिजली की बचत करके भारतीय रेल के हरित पदचिह्न को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

बुधवार से इस ट्रेन का नियमित, रविवार को छुट्टी

इंदौर-भोपाल वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 जून, 2023 से शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और रविवार को नहीं चलेगी। ट्रेन संख्‍या 20911 इंदौर-भोपाल वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस इंदौर से 06.30 बजे प्रस्थान करेगी और 09.35 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 20912 भोपाल-इंदौर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस भोपाल से 19.25 बजे रवाना होगी और 22.30 बजे इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में उज्जैन स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 20911 के लिए बुकिंग 26 जून, 2023 को पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.