Logo
ब्रेकिंग
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...

विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक 32 में घर-घर पहुंचकर किया महासंपर्क

-केंद्र के साथ प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम।
भाजपा के महासंपर्क अभियान के दौरान विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक 32 में घर-घर दस्तक दी। उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर केंद्र के साथ प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई और प्रधानमंत्री के कार्यों का संदेश सब तक पहुंचाया गया।
विधायक काश्यप ने व्यावसायिक क्षेत्र के साथ घरों में पहुंचकर आमजन से चर्चा की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हजारीलाल मीणा के निवास पर भी पहुंचे और उनका स्वागत-सम्मान कर कुशलक्षेम जाना। महासंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत सत्कार किया। महासंपर्क अभियान में काश्यप के साथ विधानसभा सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य रामू डाबी, राजू मनोहरलाल सोनी, मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, मंडल महामंत्री राकेश परमार, नंदकिशोर पंवार, संपर्क प्रभारी प्रहलाद राठौड़, अमित जायसवाल, राकेश नागर, अजय शर्मा, भरत राठौड़, भूरा दादभाई, सोनू गुर्जर, राजू डाबी, भूपेंद्र परमार आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds