Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

आरएसएस राष्ट्रनिर्माण में कर रही काम, सक्षम दिव्यांगों के कल्याण में जुटा, दोनों का उद्देश्य समाज सेवा

-सक्षम का स्थापना दिवस पर संघ के विभाग प्रचारक विजेंद्रजी गोठी ने कहा।
-नेत्रदानियों का सम्मान कर मनाया सक्षम का स्थापना दिवस।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। देश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में कार्य कर रहा है। चाहे सेवा, आपदा विपत्ति में सहायता या सहयोग कार्य हो। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा जहां संघ के स्वयं सेवक की भूमिका ना हो। इसी तरह सक्षम संगठन भी देश मे दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उनकी सेवा के कार्य कर रहा है।
यह विचार सक्षम के स्थापना दिवस के अवसर पर संघ के विभाग प्रचारक विजेंद्रजी गोठी ने व्यक्त किए।
मालूम हो कि सक्षम संगठन भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सेवा यूनिट है। यह देशभर में दिव्यांगों की सेवा में जुटी है।
कार्यक्रम में सक्षम के प्रांत सचिव रविन्द्र पांडे ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में दिव्यांगों एवं कुष्ठरोगियों को देखते हुए संघ ने इस क्षेत्र में इनकी सेवा व कल्याण के लिए सक्षम की स्थापना २००८ मे की थी। हालांकि विदेशी मशीनरियां इस क्षेत्र में सेवा तो करती थी। लेकिन बदले मे धर्मांतरण करती थी। इसलिए संघ ने सक्षम की स्थापना की।
एम पी डब्ल्यू डी संस्था के प्रांत अध्यक्ष गिरीश शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था दिव्यांगजनों को केंद्र व राज्य सरकारों के कर्मचारियों को उनके अधिकार व अन्य दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए काम करती है।
नेत्रदान के कार्य को करने वाली बड़नगर की गीता भवन न्यास के डा दादरवाल ने बताया कि हमारे द्वारा लगभग ४०० से अधिक दिवंगत आत्माओं के नेत्र निकालकर नेत्रहीनों को नई रोशनी दिलाई है। नेत्रदान को लेकर सावधानियां व पात्रता के बारे में विस्तार से बताया। सक्षम सविता प्रकोष्ठ के प्रांत प्रमुख अशोक जैन चौटाला ने कुष्ठरोगियों को लेकर किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सक्षम के जिलाध्यक्ष राजेश चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सक्षम संगठन के काम का जिले में विस्तार किया जाएगा। आज हम यहां दिवंगत नेत्रदानियों के
परिजनों का सम्मान कर समाज में नेत्रदान व देहदान के प्रति जागरूकता का संदेश देना चाहते है।
सक्षम के सचिव महेंद्र भरकुंदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस पर नेत्रदानियों के परिजनों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया जाकर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

जिलास्तरीय कार्यकारणी की घोषणा

सक्षम के काम को जिला स्तर पर करने के लिए कार्यकारणी की घोषणा की गई। जिसमें डॉ. रचित अग्रवाल उपाध्यक्ष, राजेश मूणत उपाध्यक्ष, महेन्द्र भरकुंदिया सचिव, नीरज परमार सहसचिव बनाए गए। साथ ही सक्षम प्रकोष्ठ मे श्रवण बाधित सुदीप पटेल, दृष्टिबाधित हेमंत मूणत, बुद्धि बाधित श्रीमती स्वेता सोलंकी, कुष्ठबाधित श्रीमती पार्वती चौहान, अस्थिबाधित डॉ. मुकेश पंवार को बनाया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन सक्षम जिला उपाध्यक्ष राजेश मूणत ने किया। आभार सह सचिव नीरज परमार ने माना। कार्यक्रम में भगवानदास, दिनेश राठौड़, रवि पवार, मोतीलाल चौहान, कैलाश झालानी, चिंटू पावेचा उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.