Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

यह रैली 21 जून को शहर में प्रवेश करेगी, युवा कर्मचारियों में जगाएगी जोश

-रतलाम जिले में प्रवेश पर पदाधिकारियों ने की रैली सफल बनाने की अपील।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। एम एन ओ पी एस रैली आगामी 21 जून को रतलाम जिले में प्रवेश करेगी। जिसके स्वागत के लिए रतलाम जिले के समस्त कर्मचारी संगठन ने रैली का भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया है। पुरानी पेंशन बहाली महाअभियान रैली जो बिहार के चंपारण से प्रारंभ होकर देश के सभी राज्यों में होते हुए 21 जून को रतलाम जिले में प्रवेश करेगी। रैली बिलपांक टोल नाके से प्रारंभ होगी। इसके लिए कर्मचारी आगवानी के लिए टोल नाके पर पहुंचेंगे। संयुक्त मोर्चा द्वारा तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
रैली रतलाम नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बरवड़ मंदिर स्थित जानकी मंडप पहुंचकर सभा में परिवर्तित होगी। जिसे पेंशन पुरुष विजय बंधु संबोधित करेंगे। रैली को सफल बनाने का आह्वान करते हुए मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के उप प्रांत अध्यक्ष दिनेश बारोठ ब्लॉक, अध्यक्ष बसंती लाल मईड, कमलेश गहलोत, बृजलाल बोरिया,सहित जावरा, पिपलोदा, रावटी, बाजना, सैलाना, सरवन, बेडदा के कर्मचारियों ने रैली को सफल बनाने की अपील की।
पेंशन रथ यात्रा कार्यक्रम के संबंध में गत दिवस न्यू कलेक्ट्रेट स्थित इंडियन कॉफी हाउस में सर्व संगठन के जिलाध्यक्ष की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चर्चा के बाद सुझाव भी दिए गए। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई थी। बैठक में मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ से तेजपालसिंह राणावत, लिपिकवर्ग कर्मचारी संघ से अरूण शर्मा, मध्य प्रदेश अजाक्स की और से चंद्रशेखर लश्करी, रमेश कटारिया, मध्यप्रदेश पटवारी संघ से, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, लघुवेतन कर्मचारी संघ से शांतिलाल, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ से सर्वेश माथुर, रेलवे विभाग से रामजीत मीना, जिला प्रभारी डा. मुनींद्र दुबे, जिलाध्यक्ष शैतानसिंह राठौर, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस से संजय मेहता, पुरानी पेंशन बहाली संघ से योगेश सरवाड़, प्रांतीय शिक्षक एवम राज्य कर्मचारी संघ से श्री गोपाल बोरिया उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds