Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर... बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती... रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ... अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार...

बिना रिहर्सल रिकॉर्ड नही होते थे पुराने सांग, नए गाने चंद घंटों में रिकॉर्ड व कुछ दिनों में गायब

-के फ़ॉर किशोर वीनर चिंतन बाकिवाला ने संगीत से जुड़े मुद्दों पर की विशेष चर्चा।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। सोनी टीवी लर प्रसारित के फॉर किशोर म्युजिकल शो के वीनर रहे रॉक स्टार किशोर बाकिवाला शनिवार को एक निजी आयोजन में प्रस्तुति देने रतलाम आए। गिरीश कराओके क्लब के संचालक गिरीश शर्मा के निवास पर बाकिवाला पहुंचे। वहां उनका स्वागत किया गया। चिंतन ने न्यूज़ जंक्शन-18 से विशेष चर्चा में संगीत की बात करते हुए कहा कि पुराने सॉंग में कड़ी मेहनत होती थी। संगीतकार कई सप्ताह मेल फीमेल सिंगर्स से रिहर्सल करवाते थे। इसके बाद गाने स्टूडियो में रिकार्ड होते थे। यही वजह थी कि किशोर कुमार, मोहम्मद रफी सहित कई नामी पुराने सिंगर्स के गाए गाने सालो बाद आज भी पसंद किए जा रहे है। जबकि अभी नए गाने चंद घंटों में रिकॉर्ड कर लिए जाते है। कुछ ही दिनों में लोगों की जबान से उतर जाते है। हर हीरो की स्टाइल में इस तरह से आवाज देना मानों फ़िल्म में कलाकार खुद की आवाज़ में गा रहे हो। यह विशेषता केवल किशोर दा सहित अन्य पुराने गायको में थी।

वे फ़िल्म के हीरो के लिए गाना गाते समय उनकी स्टाइल को भी जीते थे। बाकिवाला ने कहा कि उनके मुंबई में कई प्रोजेक्ट पर काम हुए है। उनकी आवाज में कई गाने मुंबई में रिकॉर्ड व शूट किए गए है। आगामी दिनों में ये प्रोजेक्ट बाजार में आने वाले है।

बाकिवाला का स्वागत करने में गिरीश शर्मा, उर्मिला शर्मा, भाजपा नेता अशोक चौटाला, पूर्व प्राचार्य नरेंद्र त्रिवेदी, रेलवे लॉबी सुपरवाइजर मालवीय सहित अन्य ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.