Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

ट्रेन रवाना करने के बाद ले सकते थे ब्लॉक, प्लेटफॉर्म पर फंसी ओखा-गोरखपुर, दो घंटे परेशान रहे सैकड़ों यात्री

-प्लेटफॉर्म नंबर4 पर 12.30 बजे आई ट्रेन को 2.30 बजे रवाना किया।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे स्टेशन पर जिम्मेदारों की मनमानी के चलते शुक्रवार को ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस में सवार हजारों यात्री भरी गर्मी में परेशान होते रहे। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आने के ठीक बाद परिचालन रोकने के लिए ब्लॉक ले लिया गया। इससे करीब दो घंटे यात्रियों को भरी गर्मी में प्लेटफॉर्म पर ही समय बिताना पड़ा। ट्रेन को बेवजह लेट कर दिया गया।


मालूम हो कि रेलवे द्वारा ट्रैक मेंटेनेंस सहित लाइन संबंधी अन्य कामों के लिए नियमित ट्रेनें निकलने के बाद ही खाली समय मे ब्लॉक लेते है। इससे कि परिचलित बाधित नहीं हो सके।
जानकारी के मुताबिक ओखा-गोरखपुर ट्रेन दोपहर में 12.20 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर आ गई थी। तभी सिग्नल व इंजीनियरिंग विभाग का मोरवानी स्टेशन पर ब्लॉक ले लिया गया। इस बीच ट्रेन को दो घंटे लगभग प्लेटफॉर्म पर ही रोके रखा। दोपहर 2.25 बजे ब्लॉक खोला गया। इसके बाद जब ट्रेन को ग्रीन सिंग्नल दिया गया तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। परेशान यात्री अवधेश कुमार ने कहा कि लगता है रेल अधिकारियों को यात्रियों की परेशानियों से वास्ता नहीं है। इसलिए दो घंटे रतलाम स्टेशन पर हमें पटक रखा। मामले में जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा का कहना है कि बेहतर व सुरक्षित परिचालन के लिए मेंटेनेंस जरूरी है। इसके लिए समय-समय पर ब्लॉक लिए जाते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.