Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

सुनील दुबे डीआरयूसीसी मेम्बर बने, उठाएंगे रेल यात्रियों की समस्या, देंगे रेल प्रशासन को सुझाव

-दुबे भारतीय रेल मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शुक्ल की अनुशंसा पर नियुक्ति।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से सम्बद्ध पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जोनल महामंत्री संजय शुक्ला एमवी दवे भारतीय रेल मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शुक्ल की अनुशंसा पर सुनील दुबे को रतलाम मंडल सलाहकार समिति सदस्य नियुक्त किया गया है। दुबे दो बार कर्मचारी परिषद के मंडल मंत्री रहे है। ये छात्र जीवन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं।
दुबे की नियुक्ति पर भारतीय मजदूर संघ के चंद्रशेखर शर्मा, ओबीसी एसोसिएसन के मंडल मंत्री अजय सिंह, अध्यक्ष मुन्नीलाल राजपूत, ट्रैकमैन एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष रणधीर सिंह गुर्जर, ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे, संदीप व्यास, युवा मोर्चा के जिला मंत्री ऋषभ दुबे, दिलीप कुमायूं, सुनील डागर, विजय तरवाड़ी, दिनेश कुमार, जूलियस चाको, केके शर्मा, लोकपाल सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
साथ ही टिकिट चेकिंग आर्गेनाइजेशन के मंडल सचिव राकेश दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष बी एल मीणा सहित टिकिट चेकिंग स्टाफ एवं रेल कर्मचारियों ने हर्ष जताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.