Logo
ब्रेकिंग
रेल यात्राओं की अनियमितता, उभरने लगे पुराने जख्‍म....राम जी के भक्‍तों को भी नहीं छोड़ा, फर्जी अवकाश... ऐसे पहुंचा दिया जाएगा फर्म विशेष को लाभ?....टेंडर की शर्तें एवं एस्टीमेट गोलमाल, रेलवे कमर्शियल डिपा... अधिकारियों में चढ़ा होली का ऐसा रंग....कलेक्टर मेडम खूब थिरकी, डीआरएम ने गले लग उड़ाया गुलाल ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, पति स्टेशन पर करते रहे इंतजार, दरवाजा तोड़कर निकाली लाश रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल ..... 'सात्विक होलिका' का दहन, पर्यावरण संरक्ष... राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार....अनिल पुरोहित अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय ... स्नेह, सहयोग से तीन वर्षों का सफल सफर..1095 दिनों तक पाठकों का प्यार, राह पर चलने की मिलती रही ताक़त दैय्या रे, दैय्या रे, चढ़ गयो पापी बिछुआ...कैसो रे पापी बिछुआ, बिछुआ...। विजिलेंस के डंक का ज़हर उतार... कर्मचारी जगत के हीरा है हीरालाल ....ग्राम नाल के प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति पर मिला अनोखा प्यार, ... जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा...स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जी...

14 रेलवे कर्मचारी पुरस्कृत: चलती ट्रेन में सतर्कता बरती, दुर्घटना टालकर निर्बाध परिचालन किया

-पश्चिम रेलवे ज़ोन के पुरस्कृत कर्मचारियों में 4 रतलाम मंडल के कर्मचारी शामिल।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। ट्रेन परिचालन के दौरान ट्रैक पर दुर्घटना टालने वाले कर्मचारियों को पश्चिम रेलवे के मुंबई मुख्यालय पर सम्मानित किया गया है। पश्चिम रेलवे के सभी छह मंडलों में कार्यरत ऐसे 14 कर्मचारी में 4 कर्मचारी रतलाम मंडल के भी शामिल है। सुरक्षित ट्रेन परिचालन में उत्कृष्ट कार्य करने पर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने इन्हें सम्मानित किया।
मालूम हो कि रतलाम मंडल के चार कर्मचारियों ने अप्रैल 2023 के दौरान ड्यूटी में सतर्कता बरतने और अप्रिय घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभाई। सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सम्मानित किया गया।

इन मंडलों के इतने कर्मचारी सम्मानित

महाप्रबंधक पुरस्‍कार से संम्‍मानित इन 14 कर्मचारियों में 4 रतलाम मंडल से, 4 कर्मचारी वडोदरा मंडल, 2-2 कर्मचारी अहमदाबाद एवं मुंबई सेंट्रल मंडल तथा 1-1 कर्मचारी भावनगर एवं राजकोट मंडल से हैं। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक एवं विभिन्‍न विभागों के प्रमुख विभागाध्‍यक्ष उपस्थित थे। जबकि सभी मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

रतलाम के इन कर्मचारियों ने बरती सतर्कता

अप्रैल 2023 के लिए रतलाम मंडल के अनवर हुसैन लोको पायलट गुड्स रतलाम, जितेन्‍द्र सिंह ठाकुर वरिष्‍ठ सहायक लोको पायलट उज्‍जैन, महेश के. वरिष्‍ठ टेक्‍निशियन डॉ. अम्‍बेडकर नगर एवं बुद्धि प्रकाश मीना स्‍टेशन मास्‍टर बांगरोद ने सतर्कता बरतते हुए दुर्घटना को टाला।महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया।

कर्मचारियों ने ट्रैक फ्रैक्चर का लगाया पता

सम्मानित किए गए कर्मचारियों ने संरक्षा के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रेल एवं ट्रैक फ्रैक्चर, पहियों में हेयरलाइन क्रेक का पता लगाया। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाए। ब्रेक बाइंडिंग, हॉट एक्‍सल एवं पहियों से चिंगारी निकलने का पता लगाया। गुजरती ट्रेन से चिंगारी अथवा धुएं का पता लगाकर समय पर सूचना देने जैसे संरक्षा से संबंधित कार्यों को करते हुए ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.