Logo
ब्रेकिंग
वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...

अष्टविनायक रेसिडेंसी में श्री बिलकेश्वर महादेव मंदिर पर मंत्रोच्चार के साथ चढ़ाया गया शिखर कलश

-दो दिवसीय समारोह में हुआ भक्तिमय माहौल।
-भोग के बाद रहवासियों ने ग्रहण की भोजन प्रसादी।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। अष्टविनायक रेसिडेंसी में बिलकेश्वर महादेव मंदिर पर दो दिवसीय कलश रोहण समारोह का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार के साथ भगवान की पूजा अर्चना कर शिखर पर कलश चढ़ाया गया। प्रसादी का भोग लगाने के बाद रहवासियों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
दो दिवसीय समारोह के प्रथम दिन शनिवार 20 मई को मंदिर प्रांगण में सुन्दरकाण्ड पाठ किया गया। बाद में कलश पूजन विधान प्रारम्भ किया गया।


21 मई रविवार को मुख्य कार्यक्रम में आचार्य पंडित चेतन शर्मा शास्त्री, पंडित शैलेंद्र जोशी एवं ज्योतिषाचार्य पंडित संजय शिव शंकर दवे द्वारा मंत्रोच्चार, वैदिक विधि विधान से कलश स्थापना यज्ञ किया। इसके बाद मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित किया गया। सभी श्रद्धालुओ के लिए भोजन प्रसादी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
आचार्य श्री ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी जनता को प्रतिदिन मंदिर की आरती में सहपरिवार उपस्थित होने का आव्हान किया। अपनी अगली पीढी में धर्म एवं संस्कृति की शिक्षा और अच्छे संस्कार लाने के लिए जागरूकता होने की बात कही।
श्री बिलकेश्वर महादेव मंदिर प्रबंधन समिति ने रहवासियों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.