Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

सीएम के पहुंचते ही कांग्रेसियों का विरोध, हिरासत में लेकर भेजा सैलाना

–सीएम शिवराज का राहभर स्वागत, दिनभर हुए विभिन्न कार्यक्रम।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निर्धारित समय से आधे घंटे से अधिक की देरी से रतलाम पहुंचे। हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों के अलावा मुख्यमंत्री का बंजली रोड से शहर तक पार्टी कार्यकर्ताओं व संगठनों ने स्वागत किया। वहीं राम मंदिर चौराहे पर उन्हें कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस डर धक्का-मुक्की की स्थिति निर्मित हो गई।
मुख्यमंत्री बरबड़ रोड होते हुए राम मंदिर पहुंचे। वहां उन्हें कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम को काले गुब्बारे लहराकर और काले कपड़े पहन कर विरोध जताया। इस पर पुलिस द्वारा सभी को हिरासत में लेकर वाहन से सैलाना ले जाया गया। सैलाना में सर्किट हाउस पर सभी को रखा गया। प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, राजीव रावत, सतीश पुरोहित सहित बड़ी संख्या मे कार्यक्रम मौजूद रहे।
मामले में शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि हम सवैधानिक तरीके से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने चेतक ब्रिज होते हुए आ रहे थे। राम मंदिर चौराहे पर हमें अरेस्ट कर लेना गलत है। करीब 65 कार्यकर्ता को नजरबंद कर सैलाना भेजा दिया गया है।

हेलीपैड पर इन्होंने किया स्वागत
मुख्यमंत्री के हेलीपैड पर पहुंचते ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया था। हेलीपैड पर सांसद गुमान सिंह डामोर, अनिल फिरोजिया, विधायक चेतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, विधायक दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, संभागायुक्त संदीप यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, जितेंद्र गहलोत आदि ने स्वागत किया।

नमो ग्रुप द्वारा राजबाग़ द्वार पर मुख्यमंत्री का स्वागत

नमो ग्रुप द्वारा राजबाग़ द्वार पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया गया। नमो ग्रुप के अशोक गुर्जर, भावना गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के आने का इंतजार करते रहे। बाद में सभी ने नारेबाजी कर स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.