Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर, मंदिरों में दिनभर गूंजी चालीसा

-श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शहरभर में रही धूम।
-बरबड़ मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर भक्तों का लगा ताता।
-स्वामी नर्मदानंद जी ने सनातन सोशल ग्रुप की स्टॉल का किया शुभारंभ।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शहरभर में आयोजनों की धूम रही। बरबड़ हनुमान मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। बरबड़ हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय आयोजन के मुख्य दिन भगवान हनुमान का आकर्षक श्रृंगार व मंदिर में मनमोहन साज-सज्जा की गई। बरबड़ रोड पर कई खानपान स्टॉलें लगाई गई। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा केसर लस्सी की स्टॉल लगाई, जिसका 1008 शुभारंभ स्वामी नर्मदानदजी महाराज द्वारा किया गया।

लोगों में दिनभर रहा उत्साह
हनुमान जयंती पर लोगों में दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा। सुबह से लेकर रात तक लोग मंदिरों में दर्शनार्थ आते रहे। छत्रीपुल मेहंदीकुई बालाजी मंदिर व बरबड़ हनुमान मंदिर पर लोगों की विशेष भीड़ रही।

बाल हनुमान को लस्सी का भोग
बरबड़ रॉड ओर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न संगठनों ने खाद्य व पेय पदार्थ की स्टॉल लगाई। सड़क पर श्रद्धालुओं के दबाव के चलते शाम से ही वाहनों की आवाजाही थमने लगी थी। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा 15 क्विंटल लस्सी की स्टॉल लगाई। 1008 स्वामी नर्मदानदजी महराज ने इसका शुभारंभ किया।बाल हनुमान बने बच्चे को लस्सी का भोग लगाया।

इस मौके पर ग्रुप अध्यक्ष अनिल पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, मुन्ना जोशी, राजीव रावत, बलवंत भाटी, प्रेम उपाध्याय, झमक भरगट, सीमा टांक, अनिल झालानी, विशु अग्रवाल, अरुण राव सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन ग्रुप के सदस्य दिनेश शर्मा ने किया।

बच्चो ने निकाली हनुमान की झांकी
महेश नगर नयागांव निवासी बच्चो ने आकर्षक झांकी निकाली। इसमें बाल हनुमान बने बच्चे ने सभी का मन मोह लिवा। इन्हें लोगों ने हार माला पहनाकर स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.