Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

गेर में कोई नही रहा गैर, रंगीन फुहार, डीजे पर थिरका हरकोई

-शहर हुआ रंगीन, चौराहों पर चले फव्वारें
-महिलाओं की पहली बार निकली गेर

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रंग पंचमी की गेर में जैसे कोई भी ग़ैर नही दिखाई दिया। लोगों में त्योहार का उत्साह चरम पर था। वहीं रंगीन फुहारों के बीच सड़के रंगों से सराबोर रही। चौराहों पर युवाओं की टोली डीजे पर डांस करती रही। ऐसा ही उत्साह गली मोहल्लों व चौराहों पर भी दिखाई दिया।
रविवार को निकालने वाली गेर का मार्ग तय किया गया था। उसके मान से लोग गेर में शामिल होने घर से निकल पड़े। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग शामिल होने गेर में आते रहे। पारंपरिक रूप से नगर निगम द्वारा फाइटर के इंतजाम किए। इसमें शामिल लोग चौराहों से नाचते हुए उत्साह से निकले।
पुलिस सुरक्षा में महिलाओं की गेर निकली
इस बार महिलाओं की भी गेर निकली। प्रबल वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष एडवोकेट अदिति दवेसर के नेतृत्व में इंदिरा नगर स्थित साईं मंदिर से महिलाएं इसमें शामिल हुई। डीजे पर नाचती झूमती महिलाओं व युवतियों ने एक-दूसरे को खूब रंग गुलाल लगाया। सुरक्षा लिहाज से पुलिस की वेन व सुरक्षाकर्मियों की टीम साथ चलती रही
दो बत्ती चौराहा पर विशेष आकर्षण
हर साल की तरह इस बार भी दो बत्ती चौराहे पर दो बत्ती रंगारंग मंच द्वारा पंचमी के इंतजाम किए गए। फव्वारों के बीच युवाओं की टीम होली गीतो पर थिरकती रही। इसी तरह डालूमोदी बाजार चौराहें पर कला अभिनव मंच द्वारा पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में आयोजन किया गया। यह भी लोगों ने खूब रंग उड़ाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.