Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

राजबाग कॉलोनी में धार्मिक उत्सव: सोमवार निकलेगी कलश यात्रा, होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम।
बरबड रोड स्थित राजबाग कॉलोनी में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की धूम है। राजबाग के राजा नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना कार्यक्रम अंतर्गत पूजा एवं हवन का दौर चला। 13 मार्च को सुबह 9.30 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मूर्ति स्थापना होगी।


रहवासी श्यामबाबू शर्मा ने बताया कि जनसहयोग से बने कॉलोनी में भगवान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय आयोजन चल रहा है। 11 मार्च को पंडितों के सानिध्य में मंदिर में हवन पूजन किया गया। लगभग यह क्रम दिनभर चला। 12 मार्च को शिव परिवार सहित अन्य भगवान की मूर्तियों का जल स्नान व फल भोग किया गया। 13 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें कॉलोनी की समस्त महिलाएं विशेष ड्रेसकोड चुनरी में शामिल होगी। इसके बाद विधि विधान से भगवान की प्रतिमा स्थापित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.