-108 एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को भेज जिला अस्पताल
रतलाम, न्यूज़ जंक्शन-18
महू रोड फोरलेन पर बीती रात दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें सवार मजदूर फंस गए थे। भाजयूमो पदाधिकारियों ने राहगीरों के सहयोग से घायलों को खींचकर निकाला। एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उपचार शुरू किया गया।
यह घटना गुरुवार रात करीब 12 बजे की बताई गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री ऋषभ दुबे ने बताया कि वह एबीवीपी नागालैंड के संगठन मंत्री गोविंदा शर्मा के साथ फोरलेन से गुजर रहे थे। तब खाराखेड़ी के समीप हीरो होंडा शोरूम के पास उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी दिखाई दी। इसके नीचे मजदूर फंसे हुए थे। चीख पुकार सुनते ही राहगीरों व ग्रामीण के सहयोग से घायलों को खीचकर बाहर निकाला। तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाई गई। इसमें घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के कहना है कि कोई ट्राला ड्राइवर टक्कर मारकर चला गया। इससे यह दुर्घटना हुई है।
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क...
निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा...
अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान
शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्...
इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय
इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन
आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु...
गरीब रथ बनी 'अमीर रथ', कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...
घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे...
रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...
