Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

काम करने का बोला तो लिव इन पार्टनर पर दराते से वारकर ले ली जान

सुसनेर। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के सुसनेर में काम करने का कहने पर लिव इन पार्टनर महिला पर दराते से हमला करन हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अमरावती से रेशमा (35) दो बच्चों और नितिन बावरी (42) काम करने के लिए सुसनेर के निपानिया जोड़ के संतरा वेयर हाउस में पहुंचे थे। इस दौरान नितिन ने कुछ दिनों तक काम किया और इसे छोड़ दिया, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। रेशमा का कहना था कि जब इतनी दूर काम करने लिए आए हैं तो काम क्यों छोड़ा, इसी बात पर नितिन ने पहले उसके साथ मारपीट की फिर खेत में लेजाकर दराते से हमला कर उसकी जान ले ली।

काम करने के लिए तैयार नहीं था नितिन

जानकारी के मुताबिक रेशमा अपने पति को छोड़कर नितिन के साथ रह रही थी। आर्थिक तंगी की वजह से वह बार-बार उसे काम करने का कह रही थी, लेकिन नितिन वेयर हाउस में काम करने के लिए तैयार नहीं था। मंगलवार को हुई इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित नितिन को गिरफ्तार कर लिया। रेशमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

सुसनेर थाना प्रभारी विजय सागरिया के अनुसार दोनों संतरे की ग्रेडिंग कर छटाई और पैकिंग करने की कंपनी में काम कर रहे थे। लिव इन पार्टनर नितिन द्वारा रेशमा की हत्या की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। आरोपित को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.