प्रदेश कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष यास्मीन शैरानी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, बोली- खेल अनुशासन व टीम वर्क की भावना भी सिखाते है है
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (WREU) फुटबॉल क्लब द्वारा रेल मंडल के बच्चों के लिए आयोजित ‘निशुल्क फुटबॉल समर कैंप’ अपने दूसरे दिन और भी भव्य स्वरूप में नजर आया। रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर आयोजित इस कैंप में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा। दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष श्रीमती यास्मीन शैरानी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि जेसी बैंक डायरेक्टर एवं सचिव (WREU उज्जैन शाखा) अर्पित जैन रहे।

अतिथियों का स्वागत वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब के सचिव वाजिद हुसैन खान ने किया। अतिथियों ने मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फुटबॉल को किक मारकर खेल भावना का संचार किया।
शैरानी ने संबोधित करते कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम वर्क की भावना भी सिखाते हैं। रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए WREU की यह पहल सराहनीय है।
वाज़िद ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें फुटबॉल की बारीकियों से अवगत कराना है। अनुभवी कोच और खेल विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में बच्चे ड्रिबलिंग, पासिंग और टीम समन्वय के गुर सीख रहे हैं।
कैंप को सुचारू और सफल बनाने में अनीस सिद्दीकी, कमल यादव, श्याम सुंदर केतवास, मंजूर भाई, प्रकाश शर्मा, मदन रैकवार, प्रदीप पारु,शुभम पाल, रमेश बोरासी, सिद्धार्थ जालौर
जेम्स विलियम, सुभाष नायडू योगदान है। जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने दी।
