Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

सर्विस करते ही अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा का शुभारंभ

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे वॉलीबॉल खेल मैदान पर दो दिवसीय अखिल भारतीय आमंत्रण शूटिंग बाल-2026 का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार के मुख्य अतिथि में हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि पीयूष पांडे, सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघ उपस्थित रहे।अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सर्विस कर शुभारंभ किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने विशेष रूप से बालक-बालिकाओं से कराया। कुमार ने कहा कि वॉलीबॉल एक स्वास्थ्य की दृष्टि से परिश्रम का खेल है। सामूहिक प्रयास से ही इसमें विजय श्री प्राप्त की जाती है। आयोजकों की भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूं कि आपने यह आयोजन किया। इससे खेल भावना व राष्ट्र भावना पैदा होती है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अविनाश कुमार एवं मंडल कार्मिक अधिकारी गायकवाड साहब भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजन समिति केसंयोजक प्रकाश चंद्र व्यास, यूं एल भाटी, महेश सोलंकी, सालार हुसैन बादशाह, श्रेणिक जैन पोहावाला, बृजपाल सिंह, ओमप्रकाश गांधी, मुकेश यादव ,राजेश, विष्णु, सविता शर्मा, योगेश त्रिवेदी, विनोद पिरोदिया, मनोहर पचौरी, याकूब मंसूरी, मोइनुद्दीन खान, डॉक्टर खान अतिथियों का साल स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत कर सम्मान किया। प्रथम दिन को बूंदी, हरसोल, बिलपांक, सैलाना, शिवगढ़, रतलाम, बिलपांक, चित्तौड़गढ़ के मध्य मुकाबले खेले गए।
स्कोर के रूप में कमलजीत सिंह ,सुरेश वर्मा, यू एल जायसवाल, रामविलास शर्मा, कॉमेंटेटर लक्ष्मण पाठक एवं निर्णायक रहे। इस अवसर पर जीडी हॉस्पिटल द्वारा लगभग 100 खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वयं मंडल रेल प्रबंधक ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।प्रतियोगिता का संचालन संयोजक प्रकाश चंद्र व्यास ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.