Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

प्रदेश कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष यास्मीन शैरानी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, बोली- खेल अनुशासन व टीम वर्क की भावना भी सिखाते है है

न्यूज़ जंक्शन-18
​रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (WREU) फुटबॉल क्लब द्वारा रेल मंडल के बच्चों के लिए आयोजित ‘निशुल्क फुटबॉल समर कैंप’ अपने दूसरे दिन और भी भव्य स्वरूप में नजर आया। रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर आयोजित इस कैंप में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा। दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष श्रीमती यास्मीन शैरानी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि  जेसी बैंक डायरेक्टर एवं सचिव (WREU उज्जैन शाखा) अर्पित जैन रहे।


​अतिथियों का स्वागत वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब के सचिव वाजिद हुसैन खान ने किया। अतिथियों ने मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फुटबॉल को किक मारकर खेल भावना का संचार किया।
​शैरानी ने संबोधित करते कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम वर्क की भावना भी सिखाते हैं। रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए WREU की यह पहल सराहनीय है।
​वाज़िद ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें फुटबॉल की बारीकियों से अवगत कराना है। अनुभवी कोच और खेल विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में बच्चे ड्रिबलिंग, पासिंग और टीम समन्वय के गुर सीख रहे हैं।
​कैंप को सुचारू और सफल बनाने में अनीस सिद्दीकी,​ कमल यादव, श्याम सुंदर केतवास,​ मंजूर भाई, प्रकाश शर्मा,​ मदन रैकवार, ​प्रदीप पारु,​शुभम पाल, रमेश बोरासी, ​सिद्धार्थ जालौर
​जेम्स विलियम,​ सुभाष नायडू योगदान है। जानकारी ​मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.