Logo
ब्रेकिंग
रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि...

एसटीएससी एसोसिएशन का उम्दा आयोजन… पदाधिकारी बोले- बाबा साहब ने जीवनभर संघर्ष किया और सभी को समान अधिकार दिलाया

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ऑल इण्डिया एस.सी./ एस.टी. रेलवे एम्प. एसोसिएशन रतलाम मण्डल द्वारा न्यू रेलवे कॉलोनी स्थित सांस्कृतिक सभागृह में भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर (के वे) भजनलाल एवं वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी डी.एम.सिंह रहे। अध्यक्षता आरसी वर्मा जोनल उपाध्यक्ष ने की। विशेष अतिथि के रूप में राजेश कुमार मीणा सहायक मण्डल वित्त प्रबंधक, रतनलाल मीणा सहायक बिजली इंजिनियर (सर्वे एवं निमार्ण), एमएस पराते सहायक मण्डल बिजली इंजिनियर ( पावर), पी.एस टू डी.आर.एम दिलीप कुमार रहे। जिनका स्वागत मंडल के सभी पदाधिकारियों द्वारा किया गया। जन्म जयंती के मौके पी.एन वर्मा मंडल मंत्री द्वारा बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला व एक कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

जोनल उपाध्यक्ष आर.वर्मा व मंडल अध्यक्ष रामावतार वर्मा द्वारा बताया कि बाबा साहब ने जीवन भर संघर्ष किया और सभी को समानता का अधिकार दिलाया। आज हमें उनके बताए हुए रास्ते चलना चाहिए और विचारों की ग्रहण करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री पी.एन वर्मा द्वारा किया गया। गगन छपरी अतिरिक्त सचिव द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस मौके एसो. के पदाधिकारी मुकेश कुमार मीना ( मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष), भारत सिंह सोलंकी (मण्डल कोषाध्यक्ष) मोहनलाल कमलेश मीणा, नेमिचंद मीणा, हरिमोहन वर्मा, पंकज मीणा, शिवराम नेमिचंद मीणा प्रदीप महावार. प्रकाश बुनकर. बीपी बंशीवाल मनीष जाटव रामप्रकाश शाक्य, रविन्द्र वर्मा, रामकिलाड़ी मीना, ईश्वर ज्ञान सिंह, रतनलाल परमार, महेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह, लखन लाल मीणा, अनार सिंह मीणा, रामकिशोर, जीतू मीणा, कालूराम मीणा, ऋषिकेश मीणा, राकेश मीणा, विनोद मीणा, शेखर कोल, मुकेश मालवीया, भूपेंद्र सिंह, प्रेम सिंह बैरवा, समय सिंह बैरवा, करतार मीणा, प्रकाश, लक्ष्मण भालेराव परमार,.केसरीमल दुजाई आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.