Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

20 हजार रुपए रिश्वत लेते धराया पटवारी…भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जिला मुख्यालय के सैलाना में लोकायुक्त ने पटवारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रैप किया है। आरोपी पटवारी कैलाश वडख्या ने सीमांकन के नाम पर मांगे थे 30 हजार रुपए मांगे थे।
शिकायतकर्ता जितेंद्र पाटीदार, निवासी ग्राम अडवानिया तहसील सैलाना ने 10 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसके पिता ईश्वरलाल पाटीदार के नाम पर करीब 5 हेक्टेयर कृषि भूमि है। जिसके सीमांकन के लिए पटवारी को आवेदन किया था।


आरोप है कि सीमांकन कार्य करने के बदले पटवारी कैलाश वडख्या ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत की पुष्टि में सामने आया कि आरोपी पटवारी पहले ही 3 हजार रुपये ले चुका था। बाद में 7 हजार रुपए कम कर 20 हजार रुपए की डीलिंग हुई।
गोपनीय रूप से लोकायुक्त टीम ने 16 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए तह सैलाना तहसील के नायब नाजिर कक्ष में आरोपी को 20 हजार रुप रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई। इसमें लोकायुक्त टीम में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक विशाल रेशमिया, उमेश एवं श्याम शर्मा शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.