Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

धैर्य खोया और टूटा धीरज…वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के धीरज प्रजापति पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद में शामिल, संगठन ने बाबा साहब को याद किया

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने गांधीनगर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती आस्था के साथ मनाई। इस दौरान वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के सशक्त पदाधिकारी धीरज प्रजापति ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की।
जोनल महामंत्री शिवलहरी शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।


इस कार्यक्रम के दौरान ही आयोजित बैठक में कर्मचारी परिषद की कार्यप्रणाली व अनुशासन से प्रभावित होकर 28 वर्षों से वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ में मंडल पदाधिकारी रहे धीरज प्रजापति कर्मचारी परिषद में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर एवं मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा ने की। प्रजापति को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।


मंडल प्रवक्ता सुजीत कुमार शर्मा ने बताया कि परिषद की ईमानदार कार्यशैली व कर्मचारी हित प्रयासों से प्रभावित होकर दोनों मान्यता प्राप्त संगठनों से निरंतर भारी संख्या में कार्यकर्ता परिषद में शामिल हो रहे है। कर्मचारी परिषद सदैव राष्ट्रीय हित, उद्योग हित, कर्मचारी हित के लिए सदैव कार्य करती है।
इस दौरान मुख्य रूप से सहायक महामंत्री प्रशांत पांडे, मंडल कार्यकारिणी अध्यक्ष जोगेंद्र सिंग, एस एन टी शाखा सचिव प्रभात आनंद, उपाध्यक्ष प्रेमराज मीना, अध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी, ऑपरेटिंग शाखा अध्यक्ष राधेश्याम चोटिया, सचिव विश्वनाथ पंडित, ऋषिकेश मीणा, रनिंग शाखा सचिव विश्वनाथ प्रताप सिंह, डीआरयूसीसी सदस्य व परिषद से जुड़े अनिल उपाध्याय, रामकिशन राठौर, पंकज कुमार मीणा सीनियर सेक्शन इंजीनियर डीजल शेड, देवी शंकर मीणा, इंजीनियरिंग शाखा अध्यक्ष अतर सिंह, रामफूल मीणा, दिनेश भंवरिया मंडल कार्यालय अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता में भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.