Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

RCL: 42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके और 700 छक्के, 20 बल्लेबाज ने लगाए अर्ध शतक

-सेमीफाइन कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में विजेता उपविजेता ट्रॉफी के अनावरण साथ होगा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं  के सृजन के उद्वेश्य से रतलाम चैंपियन लीग आरसीएल का चौथा सीजन अपनी लोकप्रियता के चरम पर ही। हजारों दर्शकों द्वारा प्रतिदिन रोमांचक मैच खेले जा रहे है।
समिति संयोजक विकास कोठारी, यतेन्द्र भारद्वाज, सचिव जयेश राठौर ने बताया कि आज प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेल गए। मैच का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। रतलाम नगर के प्रतिष्ठित गणमान्य गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक समिति के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मैच प्रारंभ किया ।

मैच के अतिथि पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, महामंत्री जयवंत कोठारी, सोनू यादव, अमित जायसवाल, प्रह्लाद राठौर,मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना शर्मा, भाजपा नेता मनोहर पोरवाल ,
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुनील राठौर, डॉ महेश मौर्य, डॉ प्रतीक मालपानी, डॉ श्वेता सोनगरा, डॉ हितेश पाठक, रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादीया डॉ दीपश्री हाड़ा, डॉ सोनाली माली ,
समाजसेवी बलबीर सिंह राठौर , समाजसेवी रवींद्र पवार , श्रीमती अनीता कटारिया, भाजपा नेता निर्मल कटारिया, अरुण चोरड़िया , नितिन लोढ़ा, अशोक यादव , जुबिन जैन, छात्र नेता कृष्णा डिंडोर, सिद्धार्थ कटारिया की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।

खतम इलेवन वि ब्रदर्स यूनाइटेड में सेमीफाइनल के लिए भिड़ंत हुई। खतम इलेवन ने 58 रनों से बड़ी विजय हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। राजेंद्र सिंह चंद्रावत आतिशी पारी 66 रन मात्र 28 बालों पर 8 छक्के लगाकर मेन ऑफ द मैच और बल्लेबाज रहे। ब्रदर्स यूनाइटेड के गेंदबाज भूरू पिपलोदा ने शानदार गेंदबाजी की।

इसी तरह फाइनेंस सर्किल विरुद्ध एन एन जी धम्मू इलेवन के मध्य हुए मैच में फाइनेंस सर्किल ने 10 ओवर 107 रनों का लक्ष्य दिया। शक्ति घोषर 36, अनिल निनामा की शानदार पारी रही एन एन जी धम्मू इलेवन 9 विकेट गवाकर मात्र 70 रन ही बना सकी। मेन ऑफ द मैच बल्लेबाज गेंदबाज अनिल निनामा रहे।

तीसरे मुख्य मुकाबला शेरानी सुपर किंग्स और जवाहर टाइगर्स के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों में से जवाहर टाइगर्स को रन रेट के आधार पर अगले दौर में प्रवेश करना का दबाव था पहले बल्लेबाज करते हुए शेरनी सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 99 रनो बनाए रवि सेन का मेन ऑफ द मैच प्रदर्शन रहा। जवाहर टाइगर्स के लव ठक्कर ने आतिशी पारी खेलते हुए 22 गेंद पर नाबाद 49 रन के साथ अंतिम ओवर तक संघर्ष किया। रोमांचक मैच में जवाहर टाइगर्स मात्र 2 रन से मैच हार गई। इस प्रकार दोनों ही। टीमें सेमीफाइनल मुकाबले में क्वालीफाई नहीं हो पाई। मेन ऑफ द मैच बल्लेबाज शैरानी किंग्स के रवि सेन रहे।

स्कोरर दिग्विजय सिंह, कमेंट्री मालवा के प्रसिद्ध कवि चंचल सिद्धू फेम, योगेंद्र सिंह जादौन, गोविंद मालवीय रहे। सभी मैचों के मेन ऑफ द मैच का नगद पुरस्कार 500 रुपए स्व श्रीमती श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में प्रदान किए गए।

इस अवसर पर महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, देव शंकर पांडे, मनीष शर्मा, दीपक मईड़ा, प्रिंस बना, अविनाश शर्मा, असीम ओझा, चेतन शर्मा लवकेश जोशी आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.