16 साल से शैक्षणिक संस्था के सफल मैनेजमेंट गुरु रहे गुरुनाम साहब, शिक्षा के लिए बेहतर सोचा व सर्वस्व सींचा
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग ने 16 साल तक शैक्षणिक संस्था के मैनेजमेंट गुरु रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा के लिए बेहतर सोच से शिक्षा गतिविधियों को आगे बढ़ाया। बल्कि संस्था को सर्वस्व तरीके से सींचा। यही वजह है कि मैनजमेंट मेंबर्स के बीच इनका उम्दा ओहदा रहा। बल्कि पालकों सहित बच्चों के बीच भी लोकप्रिय रहे। मंगलवार रात को निधन होने पर हर कोई अवाक रह गया।
मृदुल व्यवस्था की पहचान वाले 65 वर्षीय गुरुनाम सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पिछले 16 साल से विकास समिति के अध्यक्ष थे। इसके साथ ही वे मप्र छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंघ सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष भी थे। उनके एक भाई सतपाल सिंह, दो बेटे अंकित डंग और अर्पित डंग और एक बेटी सोनल है। अंतिम यात्रा 8 बुधवार दोपहर 1 बजे राज गार्डन के सामने बरबड़ रोड स्थित निवास स्थान से निकलेगी। भक्तन की बावड़ी स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा संचालित श्री गुरु बहादुर अकैडमी व श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में 8 अप्रैल को अवकाश घोषित किया है।
