Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

प्रतिभा सम्मान समारोह….. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

– चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के आयोजन में 2500 मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 10 जनवरी को विधायक सभागृह बरबड़ में होगा। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेवाल रहेंगे। अध्यक्षता फाउंडेशन अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहेंगे। समारोह में करीब 2500 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
फाउंडेशन अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। 93 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 121 मेधावी विद्यार्थी अतिथियों के साथ मंच साझा करेंगे। सभी मेधावी विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में रिस्ट वॉच एवं शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थी अपने कूपन साथ लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे।

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। समिति के सर्व श्री शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनंद जैन ने समस्त मेधावी विद्यार्थी एवं उनके परिजनों को उपस्थित रहने का आव्हान किया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.